विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Teacher News: क्लास में आपत्तिजनक स्थिति में थे BPSC शिक्षक-शिक्षिका, अचानक छात्राएं पहुंचीं तो फिर...

Published: Thu, 24 Oct 2024 05:34 PM (IST)

बेतिया के मैनाटांड़ प्रखंड में एक प्राथमिक विद्यालय में बीपीएससी शिक्षक और शिक्षिका पर अश्लील हरकत का आरोप लगाया गया ...और पढ़ें

बीपीएससी शिक्षक-शिक्षिका को आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया (जागरण)
बीपीएससी शिक्षक-शिक्षिका को आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया (जागरण)

HighLights

  1. बिहार के बेतिया में बीपीएससी शिक्षक-शिक्षिका पर गंभीर आरोप लगे हैं
  2. छात्राओं ने दोनों के आपत्तिजनक स्थिति में होने का दावा किया

जागरण संवाददाता, बेतिया। BPSC Teacher News: बेतिया के मैनाटांड़ प्रखंड के एक प्राथमिक विद्यालय में बुधवार की अपराह्न में वर्ग कक्ष में बीपीएससी शिक्षक एवं शिक्षिका को पांचवी कक्षा की छात्राओं ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। छुट्टी के बाद छात्राएं घर गईं और अभिभावकों को शिक्षक और शिक्षिका की हरकत की जानकारी दी।

उसके बाद अभिभावक आक्रोशित हो गए। चूंकि स्कूल बंद हो चुका था और शिक्षक अपने - अपने घर चले गए थे। इस लिए गुरुवार की सुबह में स्कूल खुलते हीं दस बजे के आसपास दर्जनों अभिभावक स्कूल में पहुंचे और शिक्षक एवं शिक्षिका की अश्लील हरकत की जानकारी प्रधानाध्यापक को दी।

अभिभावकों ने किया हंगामा तो प्रिंसिपल ने उठाया बड़ा कदम

प्रधानाध्यापक ने अभिभावकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे हंगामा करने लगे। अभिभावकों का गुस्सा देख प्रधानाध्यापक ने आरोपित शिक्षक एवं शिक्षिका को प्रधानाध्यापक कक्ष में सुरक्षित कर इसकी सूचना प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दी। सूचना मिलते हीं बीईओ कृष्णा कुमारी पहुंचीं।

सरपंच श्रवण कुमार के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने शिक्षा के मंदिर में अश्लील हरकत किए जाने का कड़ा विरोध किया। बीईओ ने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया। बीईओ के साथ पहुंचे बीआरपी बिहारी राम, एमडीएम प्रभारी शशि कुमार और लेखपाल निर्भय कुमार ने मामले की जांच की।

वर्ग कक्ष में बुलाकर छात्राओं से पूछताछ की। छात्राओं ने बताया कि बुधवार की दोपहर में मिड डे मील खाने के बाद सभी बच्चे बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान पांचवी कक्षा की छात्राएं वर्गकक्ष में आईं तो बीपीएससी शिक्षक और शिक्षिका को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर वापस लौट गईं।

मामले में बीईओ ने बताया कि जांच में आरोप सत्य पाया गया है। शिक्षा के मंदिर में अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले में कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारियों को प्रतिवेदन भेजा जाएगा। उधर, आरोपित शिक्षक एवं शिक्षिका का कहना है कि दोनों एक साथ थे। छात्राओं ने गलत समझ लिया है।

दोनों के मोबाइल की जांच से खुलेगा राज

बताया जाता है कि इस विद्यालय में प्रधानाध्यापक समेत छह शिक्षक हैं। चार शिक्षक नियोजित हैं और एक शिक्षक और शिक्षिका की पदस्थापना बीपीएससी से 2023 में हुई है। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि शिक्षक और शिक्षिका की अश्लील हरकत पिछले कई माह से चल रही थी।

जिस विद्यालय में गुड टच, बैड टच को लेकर छात्रों को जागरुक किया जाता है, वहीं ये दोनों वर्ग कक्ष और स्कूल के छत पर अश्लील सेल्फी लिया करते थे। अभिभावकों ने दोनों के मोबाइल की भी जांच करने की बात कही।

ये भी पढ़ें

Ara News: आरा के सरकारी स्कूल में पिस्टल लेकर पहुंचे 7वीं के छात्र; किया ऐसा काम कि मचा हड़कंप

Bihar News: शराब जहरीली कैसे हो जाती है? किस केमिकल ने ले ली बिहार के 48 लोगों की जान; छीन ली आंखों की रोशनी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।