विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ara News: आरा के सरकारी स्कूल में पिस्टल लेकर पहुंचे 7वीं के छात्र; किया ऐसा काम कि मचा हड़कंप

Published: Sat, 19 Oct 2024 10:29 AM (IST)

Ara News भोजपुर जिले के एक स्कूल में छात्रों का अवैध हथियार के साथ वीडियो बनाने का मामला सामने आया ...और पढ़ें

आरा के विद्यालय में छात्र बैग में पिस्टल लेकर पहुंचे(जागरण)
आरा के विद्यालय में छात्र बैग में पिस्टल लेकर पहुंचे(जागरण)

HighLights

  1. बिहार के सरकारी स्कूलों में बच्चे रील्स बनाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार
  2. आरा के सरकार स्कूल में भी 5 बच्चे बैग में पिस्टल लेकर स्कूल पहुंच गए

जागरण टीम,आरा/बड़हरा। Ara News: स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे अब किताबों के बदले अवैध हथियार संग वीडियो रील्स बनाने लगे हैं। ताजा मामला भोजपुर जिले में प्रकाश में आया है। बड़हरा थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पैगा के छात्रों का अवैध देसी पिस्ताैल के साथ इंटरनेट मीडिया पर रील्स प्रसारित होने का बड़ा मामला सामने आया है।

वीडियो वायरल होने के बाद प्रधानाध्यापक की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने पांचों स्कूली बच्चों को हिरासत में ले लिया है। सभी सातवीं और आठवीं के छात्र है। जिनके पास से 315 बोर का एक पिस्तौल व एक कारतूस बरामद किया गया है। इसकी जानकारी एसपी राज ने दी। इसे लेकर प्राथमिकी की गई है।

प्रधानाध्यापक की सूचना पर हरकत में आई पुलिस

जानकारी के अनुसार स्कूली छात्रों का देसी पिस्टल के साथ फोटो वायरल हुआ था। इसके बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बड़हरा थाना पुलिस कोसूचना दी थी । सूचना पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार पैगा व अलेखी टोला गांव पहुंचे और अवैध हथियार व गोली के साथ पांच स्कूली बच्चों को धर दबोचा। 

दें कि छात्रों का फोटो पिछले सप्ताह ही वायरल हुआ था। इस दौरान विभागीयस्पष्टीकरण भी विद्यालय के शिक्षकों से किया गया था। इधर, थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए छात्रों के साथ देेसी पिस्ताैल भी बरामद किया गया है।

पहले तीन छात्रों को पकड़ा गया। बाद में उनकी निशानदेही पर दो को पकड़ा गया। कुल पांच विधि विरुद्ध बालकाें के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। उत्क्रमित मध्य विद्यालय पैगा के प्रधानाध्यापक द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर बड़हरा थाना में प्राथमिक की गई है।

एसपी ने अभिभावकों से की अपील, अपने बच्चों पर रखें निगरानी

इधर,एसपी राज ने बताया कि बच्चों से पूछताछ के आधार पर अवैध हथियार मुहैया कराने वालों की पहचान की जा रही है। उन लोगों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने आम लोगों से भी अपने बच्चों की निगरानी करने की अपील की है, ताकि बच्चे आपराधिक गिरोह के चंगुल व अपराध के दलदल में फंसने से बच सकें।

उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही छोटी उम्र के बच्चों पर भारी पड़ रही है। पढ़ने-लिखने की उम्र में बच्चे किताब के बदले हथियार के साथ इंटर नेट मीडिया पर वीडियो बना रहे हैं। इससे बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है।हाल के दिनों कई मामले सामने आए हैं।

Bihar News: शराब जहरीली कैसे हो जाती है? किस केमिकल ने ले ली बिहार के 48 लोगों की जान; छीन ली आंखों की रोशनी

Bihar Liquor Death: बिहार में जहरीली शराब से अब तक कितनी मौतें? आगबबूला हुए प्रशांत किशोर; मांझी ने दे डाली चुनौती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।