विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार से गोरखपुर में बेचने जा रहा था दो रिवॉल्वर और चार कारतूस, पुलिस ने दबोचा

Published: Thu, 19 Nov 2026 03:29 PM (IST)

धनहा पुलिस ने गौतम बुद्ध सेतु चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान एक युवक को दो रिवॉल्वर और चार कारतूस ...और पढ़ें

बगहा में पुलिस की गिरफ्त में आरोपित।

बगहा में पुलिस की गिरफ्त में आरोपित।

HighLights

  1. युवक दो रिवॉल्वर और चार कारतूस के साथ पकड़ा गया।

  2. गोरखपुर में हथियार बेचने के उद्देश्य से जा रहा था।

  3. पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

जागरण संवाददाता, बगहा (पश्चिम चंपारण)। धनहा थाना की पुलिस ने बुधवार की रात गौतम बुद्ध सेतु चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान दो रिवॉल्वर और चार कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार युवक की पहचान पठखौली थाना क्षेत्र के मंगलपुर अवसानी गांव निवासी मदन प्रजापति के पुत्र सूरज प्रजापति के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, युवक बरामद हथियारों को बेचने के उद्देश्य से गोरखपुर जा रहा था। पुलिस ने हथियार और कारतूस जब्त कर युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

बगहा एसडीपीओ निहार भूषण ने बताया कि बुधवार की रात धनहा थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ गौतम बुद्ध सेतु चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान चौतरवा की ओर से एक ऑटो पहुंचा।

ऑटो में सवार एक युवक की नजर जैसे ही चेकपोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों और चल रही वाहन जांच पर पड़ी, वह अचानक ऑटो से उतरकर भागने लगा।

युवक की संदिग्ध गतिविधि देखकर पुलिसकर्मियों को शक हुआ। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया।

हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने उसके पास मौजूद बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैग से दो रिवॉल्वर और चार कारतूस बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस ने सभी हथियारों व कारतूस को जब्त कर लिया और युवक को धनहा थाने ले गई।

पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि वह हथियार लेकर गोरखपुर जा रहा था। वहां रिवॉल्वर और कारतूस बेचना था। हालांकि पुलिस अब उसके बयान की सत्यता की जांच करने के साथ हथियारों के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हथियार किससे खरीदे गए थे और इस अवैध कारोबार में उसके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हैं। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार युवक के विरुद्ध आर्म्स एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस हथियार तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- बिहार में करोड़ों की लूट के बाद एक्शन में पुलिस, DIG ने दिया 48 घंटे में पर्दाफाश का भरोसा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।