विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में 15 से 20 फीट की दूरी पर दिखे नर-मादा तेंदुआ, रोमांच से थम गई पर्यटकों की सांसें

Published: Wed, 18 Nov 2026 07:03 PM (IST)

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मंगुराहा वन क्षेत्र में जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों ने 15-20 फीट की दूरी से नर ...और पढ़ें

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) के मंगुराहा वन क्षेत्र में तेंदुआ।

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) के मंगुराहा वन क्षेत्र में तेंदुआ।

HighLights

  1. वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में दिखा नर-मादा तेंदुआ।

  2. पर्यटकों ने 15-20 फीट की दूरी से किया दीदार।

  3. जंगल सफारी अनुभव को बताया बेहद रोमांचक।

संवाद सूत्र, गौनाहा (पश्चिम चंपारण)। जंगल की खामोशी के बीच अचानक सामने दो तेंदुए नजर आए। दूरी महज 15 से 20 फीट थी। एक नर और दूसरी मादा तेंदुआ को इतने करीब देखकर जंगल सफारी कर रहे पर्यटकों की सांसें थम गईं।

कुछ पल के लिए हर किसी की नजरें उन्हीं पर टिक गईं। रोमांच से भरे इस नजारे को पर्यटकों ने अपने कैमरों में कैद कर लिया। यह यादगार अनुभव उन्हें वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) के मंगुराहा वन क्षेत्र में शाम की जंगल सफारी के दौरान मिला।

उम्मीद लेकर आए थे, यादगार नजारा मिला

पटना के मूल निवासी और वर्तमान में दिल्ली में रहकर काम करने वाले पर्यटकों का एक समूह वीटीआर की प्राकृतिक सुंदरता और वन्यजीवों को करीब से देखने पहुंचा था। समूह में शशि शेखर, शिखा कुमारी, रीना कुमारी, आदित्य और श्रीहान शामिल थे। जंगल सफारी के दौरान नर और मादा तेंदुआ का दीदार होते ही उनकी यात्रा यादगार बन गई।

15 से 20 फीट की दूरी से रोमांचित हुए पर्यटक

शशि शेखर ने बताया कि जिस उम्मीद और उत्साह के साथ वे मंगुराहा वन क्षेत्र पहुंचे थे, वह पूरी हो गई। महज 15 से 20 फीट की दूरी से नर और मादा तेंदुआ को देखना बेहद रोमांचक और खुशनुमा अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि टाइगर रिजर्व प्रकृति का अद्भुत उपहार है। यहां जंगल, वन्यजीव और प्राकृतिक वातावरण का अनूठा संगम देखने को मिलता है।

तेंदुए के साथ मोर और हिरण का भी दीदार

शिखा कुमारी ने बताया कि सफारी के दौरान तेंदुए के अलावा मोर और हिरण की कई प्रजातियां भी देखने को मिलीं। जंगल की खूबसूरती और वन्यजीवों की मौजूदगी ने पूरे सफर को आनंददायक बना दिया। उन्होंने कहा कि मंगुराहा की प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को बार-बार यहां आने के लिए आकर्षित करती है।

वन विभाग की व्यवस्था की सराहना

पर्यटकों ने जंगल सफारी के दौरान वन विभाग की ओर से की गई व्यवस्थाओं और कर्मियों के व्यवहार की सराहना की। बेहतर पर्यटन व्यवस्था के लिए उन्होंने टूरिज्म प्रबंधक सौरभ सुमन को धन्यवाद दिया। पर्यटकों का कहना था कि मंगुराहा में मिला यह अनुभव लंबे समय तक उनकी यादों में ताजा रहेगा।

यह भी पढ़ें- बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में पर्यटन सुविधाओं का इंतजार, हेली टूरिज्म और नए सफारी रूट में देरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।