विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

West Champaran: आखिर किसकी बेटी थी वह, जिसे बांसवारी में तीन फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया?

Published: Tue, 03 Nov 2026 06:31 PM (IST)

पश्चिम चंपारण के नौतन में एक किशोरी का शव बांसवारी में तीन फीट गहरे गड्ढे में दफन मिला, जिसके दोनों ...और पढ़ें

पश्चिम चंपारण के नौतन में घटना स्थल पर जांच में जुटी पुलिस व मौजूद स्थानीय लोग। जागरण

पश्चिम चंपारण के नौतन में घटना स्थल पर जांच में जुटी पुलिस व मौजूद स्थानीय लोग। जागरण

HighLights

  1. नौतन में बांसवारी में किशोरी का शव दफन मिला।

  2. शव के दोनों पैर रस्सी से बंधे हुए थे।

  3. पुलिस पहचान और मामले की गहन जांच कर रही है।

संवाद सूत्र, नौतन (पश्चिम चंपारण)। पश्चिम चंपारण के नौतन में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। जिस उम्र में बेटियां सपने संजोती हैं और जिंदगी की नई राह तलाशती हैं, उस उम्र की एक किशोरी का शव जमीन के नीचे दफन मिला।

दोनों पैर रस्सी से बंधे थे और शव को छिपाने के लिए करीब तीन फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था। आखिर इस किशोरी के साथ क्या हुआ और उसे यहां किसने दफनाया, यह सवाल अब पुलिस के सामने है।

बांसवारी में दिखा पैर, खुला खौफनाक राज

जगदीशपुर थाना क्षेत्र की जगदीशपुर पंचायत के शेखौना वार्ड-11 में मंगलवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव से करीब 500 फीट दूर बांसवारी में एक किशोरी का शव दफन मिला। गड्ढे से बाहर निकले पैर को देखकर ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई। पास जाकर देखने पर मामले की गंभीरता का पता चला।

रस्सी से बंधे थे दोनों पैर

ग्रामीणों के अनुसार, करीब 15 वर्षीय किशोरी का शव तीन फीट गहरे गड्ढे में दफन था। उसके दोनों पैर रस्सी से बंधे होने की बात सामने आई है। आशंका है कि पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को जमीन में दबाया गया होगा। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

सूचना पर थानाध्यक्ष नीतेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गड्ढे की खुदाई कर शव बाहर निकलवाया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए।

पहचान में जुटी पुलिस

किशोरी की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच, बेतिया भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोरी की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- युवाओं के लिए मिसाल बनीं बिहार की निशा, दारोगा बनने के बाद BPSC में लहराया परचम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।