विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेतिया में 26 नवंबर को CM की पदयात्रा, सुबह 11 बजे से इन रास्तों पर बंद रहेगा वाहनों का आवागमन

Published: Fri, 20 Nov 2026 04:28 PM (IST)

Samrat Chaudhary padyatra: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 26 नवंबर को बेतिया में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में शामिल होंगे। इस दौरान सागर पोखरा से राज देवढ़ी तक 3.8 किमी की पदयात्रा होगी, जिसके लिए यातायात मार्ग परिवर्तित किए जाएंगे और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते डीएम, एनडीए नेता व अन्य अधिकारी।

कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते डीएम, एनडीए नेता व अन्य अधिकारी।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 26 नवंबर को बेतिया में करेंगे पदयात्रा।

  2. सागर पोखरा से राज देवढ़ी तक 3.8 किमी की पदयात्रा।

  3. सुरक्षा हेतु यातायात मार्ग परिवर्तित, बैरिकेडिंग की जाएगी।

जागरण संवाददाता, बेतिया (पश्चिम चंपारण)। भाजपा के लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में शामिल होने के लिए आगामी 26 नवंबर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बेतिया आएंगे। नगर के सागर पोखरा से राज देवढ़ी तक प्रस्तावित पदयात्रा में मुख्यमंत्री शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारी आरंभ हो गई है। सीएम के कार्यक्रम को लेकर पुलिस और प्रशासनिक हलचल भी बढ़ गई है।

शुक्रवार की दोपहर जिलाधिकारी तरनजोत सिंह, नगर आयुक्त शिवाशी दीक्षित, बेतिया राज के मैनेजर अनिल कुमार सिंह, चनपटिया के पूर्व विधायक उमाकांत सिंह, भाजपा नेता रवि सिंह, शिवेंद्र कुमार शिब्बू समेत कई पदाधिकारी व भाजपा नेताओं ने राज देवढ़ी परिसर में कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।

इस दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री पदयात्रा में शामिल होंगे। एनडीए की ओर से भी इसकी तैयारी तेज कर दी गई है।

भाजपा नेता रवि सिंह ने बताया कि 26 नवंबर की सुबह 11 बजे से पद यात्रा की शुरुआत होगी। इसमें करीब दस हजार कार्यकर्ता एवं समर्थकों के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। राज देवढ़ी में आम सभा भी होगा। कार्यक्रम करीब तीन घंटे का निर्धारित है।

24 नवंबर से लिंक रोड पर लगेगा बैरिकेडिंग

बताया जाता है कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर सागर पोखरा से राज देवढ़ी मुख्य पथ को जोड़ने वाले ब्रांच सड़कों पर बैरिकेटिंग किया जाएगा। ताकि पदयात्रा के मार्ग में अनावश्यक व्यवधान नहीं हो। इसके लिए बैरिकेटिंग का काम 24 नवंबर से शुरू होगा।

इसके अलावा राज देवढ़ी तक पहुंचने वाले कुछ मार्गों का भी बैरिकेटिंग होगा। राज देवढ़ी परिसर से कई दुकानों को हटाया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर एनडीए में उत्साह है।

3.8 किमी की होगी पदयात्रा

सागर पोखर से सीधे शहीद स्मारक के रास्ते लाल बाजार , सोआबाबू चौक होते हुए पदयात्रा राजदेवढ़ी पहुंचेगी। करीब 3.8 किमी की पदयात्रा होगी। पदयात्रा के दौरान सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद करा दी जाएगी। 26 नवंबर को रूट डायवर्ट रहेगा। गोपाल सिंह नेपाल पथ के बाद सभी ब्रांच सड़कों से मुख्य सड़क का कनेक्शन बंद कर दिया जाएगा।

अटल बिहारी बाजपेयी की आदमकद प्रतिमा लगाने की मांग

भाजपा नेता रवि सिंह ने बताया कि 1980 में भारतीय जनता पार्टी के गठन के बाद अटल बिहारी वाजपेयी पार्टी के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे और देशभर में संगठन को मजबूत करने तथा चुनावी प्रचार के लिए रैलियां कर रहे थे।

राज देवढ़ी परिसर में ऐतिहासिक सभा हुई थी। जनसैलाब उमड़ पड़ा था। वाजपेयी जी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को रेडियो पर सीधी बहस (डिबेट) करने की चुनौती भी दी थी। उस परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की आदमकद प्रतिमा लगाने की मांग चल रही है।

यह भी पढ़ें- बिहार के युवाओं को मिलेगा रोजगार का हुनर, SSB दे रही टू-व्हीलर मैकेनिक की ट्रेनिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।