वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट के पास जंगल से निकल आया 10 फीट लंबा अजगर, देखते ही देखते जुट गए ग्रामीण
वाल्मीकिनगर हवाई अड्डे के पास जंगल से निकला 10 फीट लंबा अजगर खेत में पहुंच गया, जिससे लोगों में हलचल मच गई। ग्रामीणों ने सावधानीपूर्वक अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के घने जंगल में छोड़ दिया।

पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर में अजगर का रेस्क्यू करते ग्रामीण। सौजन्य- ग्रामीण
HighLights
वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट के पास जंगल से निकला अजगर।
10 फीट लंबे अजगर को खेत में देखा गया।
ग्रामीणों ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा।
संवाद सूत्र, वाल्मीकिनगर (पश्चिम चंपारण)। वाल्मीकिनगर में जंगल से निकलकर एक विशाल अजगर हवाई अड्डे के समीप पहुंच गया। करीब 10 फीट लंबे अजगर को खेत में रेंगते देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई।
देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गनीमत रही कि लोगों ने सावधानी बरतते हुए अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया और वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) के घने जंगल में छोड़ दिया।
जंगल से निकलकर एयरपोर्ट तक पहुंचा
घटना गुरुवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के नौका टोला के पास की है। वाल्मीकिनगर-बगहा मुख्य पथ से सटे वन क्षेत्र से निकलकर अजगर वाल्मीकिनगर हवाई अड्डे के समीप पहुंच गया। इसके बाद वह पास के एक खेत में चला गया।
अजगर को देखने उमड़ी भीड़
खेत में विशाल अजगर को देखकर आसपास के लोगों में हलचल मच गई। इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। करीब 10 फीट लंबे अजगर को देखकर लोग हैरान रह गए।
सुरक्षित जंगल में छोड़ा
स्थानीय लोगों ने सावधानी बरतते हुए अजगर का रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे सुरक्षित वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के घने जंगल में छोड़ दिया गया। अजगर के जंगल में लौटने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।