विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बगहा में कलश यात्रा के दौरान करंट से दो बच्चों की मौत, झंडा छूते ही ट्रैक्टर-ट्राली में दौड़ा करंट

By Amit ShuklaEdited By: Dharmendra Singh
Published: Sun, 11 Oct 2026 02:39 PM (IST)

बगहा में कलश यात्रा के दौरान एक दुखद घटना हुई, जहां बिजली के तार के संपर्क में आने से ट्रैक्टर-ट्रॉली ...और पढ़ें

बगहा में जख्मी बच्चों का चल रहा इलाज।

बगहा में जख्मी बच्चों का चल रहा इलाज।

HighLights

  1. कलश यात्रा में झंडे से बिजली का करंट फैला।

  2. ट्रैक्टर-ट्रॉली में करंट आने से दो बच्चे मरे।

  3. रामनगर सीएचसी में बच्चों को मृत घोषित किया।

जागरण संवाददाता, बगहा (पश्चिम चंपारण)। मां दुर्गा की आराधना के लिए निकली कलश यात्रा में उस वक्त मातम पसर गया, जब जलबोझी कर लौट रहे बच्चों के हाथ में रखा झंडा बिजली के तार के संपर्क में आ गया।

इससे ट्रैक्टर-ट्राली में करंट दौड़ गया और दो बच्चों की मौत हो गई। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। घटना रामनगर थाना क्षेत्र के खटौरी गांव के समीप की है। मृत बच्चे भैरोगंज थाना क्षेत्र के ससराव गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

झंडा बिजली के तार से सटा, ट्राली में दौड़ा करंट

जानकारी के अनुसार, कलश यात्रा में शामिल लोग जलबोझी करने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बच्चों के हाथ में रखा झंडा ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार के संपर्क में आ गया। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्राली में करंट प्रवाहित हो गया। हादसे की चपेट में आने से बच्चे गंभीर रूप से प्रभावित हुए।

रामनगर सीएचसी में मची अफरातफरी

घटना के बाद आनन-फानन में बच्चों को रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही स्वजन और ग्रामीणों में कोहराम मच गया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।