विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

होली में हुड़दंग करने पर होगी जेल, बिहार में DJ और शराब को लेकर सख्त पाबंदी

Published: Mon, 23 Feb 2026 03:27 PM (IST)

बिहार पुलिस ने होली के लिए कड़े नियम बनाए हैं। वेस्ट चंपारण के सेमरा में शांति समिति की बैठक हुई, ...और पढ़ें

सेमरा में शांति समिति की बैठक। फोटो जागरण

सेमरा में शांति समिति की बैठक। फोटो जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, सेमरा। बिहार पुलिस ने होली के त्यौहार को लेकर कड़े नियम बनाए हैं। इसको लेकर सोमवार को वेस्ट चंपारण के सेमरा में शांति समिति की बैठक की गई। थानाध्यक्ष राज रौशन ने कहा कि होली में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।

होली में हुड़दंग, अश्लील गाने बजाने या लोगों को जबरदस्ती रंग लगाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करते हुए डीजे जब्त की जाएंगी। इंटरनेट मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही है ।

उपद्रवियों को चिह्नित कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ऐसे में आप सभी लोगों से अपील की जा रही है कि पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं।

थानाध्यक्ष ने सभी लोगों को कहा कि अगर आपको त्योहार मनाने में कही से भी कोई परेशानी आती है तो उसे हमें बताएं, समय रहते उसे ठीक कर लिया जाएगा।

नियमों को उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई 

उन्होंने बताया कि होली में डीजे साउंड के उपयोग पर पूरी तरह से रोक है, इसे अश्लील गाने बजाने वाले को तत्काल गिरफ्तार किया जा सकता है।

शराब पीना, रखना और बेचना गैर कानूनी है। ऐसे में अगर कोई शराब पीकर हंगामा करता है या फिर कीचड़-रंग जबरदस्ती लगता है या पर्व पर हुड़दंग मचाने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर है।

पुलिस इंटरनेट मीडिया पोस्ट पर भी नजर रख जा रही है। किसी भी तरह की भ्रामक या सांप्रदायिक पोस्ट शेयर करने से बचें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई होगी। थानाध्यक्ष ने सभी लोगों से शांतिपूर्ण और आपसी सद्भाव से त्योहार मनाने की अपील की है।

बैठक में पैक्स अध्यक्ष अनुपम कृष्ण शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि शंभू राम, उपमुखिया शत्रुघ्न राय, उपसरपंच छोटेलाल गोड़, पूर्व मुखिया गुरुशरण साह, सेराजुल मियां, उपेंद्र नाथ मिश्र, राघव ठाकुर, राम मिलन यादव, राम अवध साह आदि सभी जनप्रतिनिधि व गणमान्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- बिहार में एथेनॉल प्लांट और मक्के की कीमत पर गरमाई बहस; विधायक बोलीं-16 रुपये में भी नहीं बिक रहा अनाज

यह भी पढ़ें- 'एपस्टीन फाइल्स' की बिहार में भी महसूस हो रही धमक, इसके नाम पर लोगों का डाटा लूट रहे साइबर ठग