विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बगहा में खेत में लगी आग बुझाने पहुंचे किसान की झुलसकर मौत, पड़ोसी खेत की लपटों से बचाने में गई जान

Published: Fri, 27 Nov 2026 05:35 PM (IST)

बगहा के चौतरवा थाना क्षेत्र में पड़ोसी के खेत में लगी आग बुझाने गए 58 वर्षीय किसान पंचानंद सरकार की झुलसकर मौत हो गई। वे अपने खेत को आग से बचाने की कोशिश कर रहे थे, तभी आग की चपेट में आ गए।

पड़ोसी के खेत में लगी आग कहीं अपने खेत तक न पहुंच जाए इस चक्कर में किसान की गई जान। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पड़ोसी के खेत में लगी आग कहीं अपने खेत तक न पहुंच जाए इस चक्कर में किसान की गई जान। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

संवाद सहयोगी, बगहा (पश्चिम चंपारण)। पड़ोसी के खेत में लगी आग कहीं अपने खेत तक न पहुंच जाए, इसी चिंता में 58 वर्षीय किसान पंचानंद सरकार आग बुझाने पहुंच गए।

उन्हें अंदाजा नहीं था कि जिस आग को बुझाने की कोशिश कर रहे हैं, वही उनकी जान ले लेगी। लपटों के बीच फंसे किसान गंभीर रूप से झुलस गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना चौतरवा थाना क्षेत्र के परसौनी गांव के समीप की है।

अपने खेत को बचाने की कोशिश में गई जान

बताया जाता है कि खेत में आग लगी देखकर स्थानीय निवासी पंचानंद सरकार उसे बुझाने पहुंचे थे। उन्हें आशंका थी कि पड़ोसी खेत में लगी आग उनके खेत तक फैल सकती है। इसी कारण वह आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गए। इसी दौरान आग ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से झुलसने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही चौतरवा थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

पराली और सूखी पत्तियों में आग लगाने का खतरा

खेतों में पराली और गन्ने की सूखी पत्तियों में आग लगाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इससे फसलों और पर्यावरण को नुकसान पहुंचने के साथ आसपास के लोगों की जान पर भी खतरा बना रहता है। इसके बावजूद खेतों में आग लगाने पर रोक के आदेशों का उल्लंघन हो रहा है।

हादसे ने फिर उठाए सवाल

इस घटना ने खेतों में आग लगाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने की जरूरत को एक बार फिर सामने ला दिया है। जागरूकता के साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है, ताकि फसल अवशेष जलाने की घटनाओं में किसी और को अपनी जान न गंवानी पड़े।

यह भी पढ़ें- बिहार के युवाओं को मिलेगा रोजगार, कुमारबाग में 117 करोड़ से बनेगा औद्योगिक हब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।