विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पश्चिमी चंपारण में जमीन रजिस्ट्री घोटाले का पर्दाफाश, 40 पर वारंट और 17 की संपत्ति होगी कुर्क

Published: Thu, 05 Nov 2026 07:03 PM (IST)

Bihar Land Registry Fraud: पश्चिमी चंपारण में जमीन की खरीद-बिक्री में सरकारी राजस्व की चोरी करने वाले 57 रसूखदारों पर ...और पढ़ें

यह पूरी कार्रवाई नीलाम पत्रवाद दायर करके की जा रही है।

यह पूरी कार्रवाई नीलाम पत्रवाद दायर करके की जा रही है।

HighLights

  1. 57 रसूखदारों पर जमीन राजस्व चोरी का आरोप।

  2. दो करोड़ से अधिक की राजस्व चोरी का मामला।

  3. 40 आरोपितों पर वारंट 17 की संपत्ति कुर्क होगी।

जागरण संवाददाता, बेतिया (पश्चिमी चंपारण)। West Champaran News: जिले में जमीन की खरीद-बिक्री के दौरान सरकारी राजस्व को चूना लगाने वाले 57 रसूखदारों पर जिला प्रशासन ने सख्त शिकंजा कस दिया है।

निबंधन शुल्क और स्टांप ड्यूटी में हेराफेरी कर दो करोड़ रुपये से अधिक की राजस्व चोरी के इस मामले में 40 आरोपितों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया है।

वहीं, कानून से बचने की कोशिश कर रहे 17 अन्य लोगों की संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। यह पूरी कार्रवाई नीलाम पत्रवाद दायर करके की जा रही है।

फर्जीवाड़े का हुआ पर्दाफाश

जिला निबंधन कार्यालय के साथ-साथ चनपटिया और नरकटियागंज निबंधन कार्यालय के पुराने दस्तावेजों की जांच में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई है।

जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि कई मामलों में व्यावसायिक जमीन को आवासीय या कृषि भूमि दर्शाकर उसकी रजिस्ट्री कराई गई थी।

इसके अलावा, दस्तावेजों में हेराफेरी कर जमीन का वास्तविक मूल्यांकन छिपाया गया, जिसके कारण सरकार को मिलने वाले स्टांप और निबंधन शुल्क में भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

छह थानों को भेजा गया आदेश

जिला नीलाम पदाधिकारी की ओर से इन सभी आरोपितों के विरुद्ध बॉडी वारंट जारी किया गया है। इन आदेशों के प्रभावी अनुपालन के लिए नगर, शिकारपुर, चनपटिया, मझौलिया, मनुआपुल और मैनाटांड़ समेत कुल छह थानों को बॉडी वारंट और कुर्की के निर्देश भेज दिए गए हैं।

जिला अवर निबंधक गिरीशचंद्र ने इस संबंध में स्पष्ट किया है कि सरकारी राजस्व की चोरी करने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

कई क्षेत्रों के लोग दायरे में

इस बड़ी कार्रवाई के दायरे में मनुआपुल, शिकारपुर, मझौलिया, चनपटिया, मैनाटांड़, मुफस्सिल, नगर, कुमारबाग, सिकटा, नौतन, कालीबाग, गौनाहा, गोपालपुर, इनरवा, मटियरिया और योगापट्टी थाना क्षेत्रों के लोग शामिल हैं।

इनमें गुरवलिया, खैरटिया, पुरानी बाजार, अजुआ, मुरली, सेमरी घाट, बसवरिया, छावनी और दरवलिया समेत कई गांवों के आरोपित बताए जा रहे हैं। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से स्टांप शुल्क की चोरी करने वाले भू-माफियाओं और अन्य लोगों में भारी हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें- पश्चिम चंपारण में 150 से अधिक जमीन के दस्तावेज ऑनलाइन पोर्टल से गायब, रजिस्ट्री और सत्यापन में बढ़ सकती परेशानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।