पश्चिमी चंपारण में ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
बेतिया के छावनी रेलवे गुमटी के पास ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय उषा देवी की मौत हो ...और पढ़ें

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया।
HighLights
बेतिया में ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत।
मृतका की पहचान उषा देवी (40) के रूप में हुई।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा।
जागरण संवाददाता, बेतिया (पश्चिमी चंपारण)। West Champaran Train Accident: बेतिया में ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई।
घटना छावनी रेलवे गुमटी के समीप रेलवे ट्रैक पर हुई। मृतका की पहचान नवलपुर थाना क्षेत्र के दूधिवा नवलपुर बाजार निवासी मुन्ना साह की पत्नी उषा देवी (40) के रूप में हुई है।
रेलवे ट्रैक पर मिला शव
घटना छावनी के रेलवे पिलर संख्या 211/41 और 211/44 के बीच की है। सूचना मिलने के बाद कालीबाग थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया।
परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस संबंध में कालीबाग थाना के दारोगा मो. अफरोज आलम ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। महिला की मौत किस ट्रेन की चपेट में आने से हुई, इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है।