पश्चिमी चंपारण में पटाखा जलाने के दौरान 7 साल के बच्चे का चेहरा और दोनों हाथ झुलसे, 10 पहुंचे अस्पताल
Bettiah GMCH Hospital: पश्चिमी चंपारण में दीपावली पर पटाखे जलाने के दौरान हुई दुर्घटनाओं में 10 लोग झुलस गए, जिनमें ...और पढ़ें

दीपावली की रात से सोमवार तक पटाखों से झुलसे विभिन्न इलाकों के 10 मरीज इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया पहुंचे।
HighLights
पश्चिमी चंपारण में दीपावली पर 10 लोग पटाखों से झुलसे।
सात वर्षीय आदित्य कुमार का चेहरा और हाथ बुरी तरह जले।
सभी घायलों को जीएमसीएच बेतिया में प्राथमिक उपचार मिला।
जागरण संवाददाता, बेतिया (पश्चिमी चंपारण)। West Champaran Firecracker Accident: पश्चिमी चंपारण में दीपावली पर पटाखे जलाने के दौरान हुई दुर्घटनाओं में कई लोग झुलस गए।
दीपावली की रात से सोमवार तक पटाखों से झुलसे विभिन्न इलाकों के 10 मरीज इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया पहुंचे। इनमें बच्चे भी शामिल रहे। सभी मरीजों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया।
पटाखे की चपेट में आया बच्चा
सोमवार की सुबह पटाखा जलाने के दौरान सात वर्षीय बच्चा झुलस गया। घायल की पहचान कुमारबाग थाना क्षेत्र के कोहरमठिया मलकौली निवासी आदित्य कुमार (7), पिता राजेश कुमार पटेल के रूप में हुई है।
उसके चाचा भोला पटेल ने बताया कि सोमवार की सुबह आदित्य पटाखा जला रहा था। इसी दौरान पटाखे की चपेट में आने से उसका चेहरा और दोनों हाथों के पंजे झुलस गए।
जीएमसीएच में कराया इलाज
घटना के बाद परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया।
दीपावली के दौरान पटाखों से होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए अस्पताल में भी सतर्कता रही। अलग-अलग स्थानों से झुलसने के मामले आने पर सभी घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया।
यह भी पढ़ें- Bihar Crime : जीएमसीएच में मां का इलाज कराने आई किशोरी से दुष्कर्म, लैब कर्मी गिरफ्तार