बेतिया में धान का खेत देखकर लौट रहे दो समधियों की ट्रेन से कटकर मौत, ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा
बेतिया-मझौलिया रेलखंड पर पोखारभिंडा रेलवे लाइन पर सोमवार देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से दो समधियों की मौत ...और पढ़ें

दो समधियों की ट्रेन से कटकर मौत (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
HighLights
बेतिया में ट्रेन की चपेट में आने से दो समधियों की मौत।
पोखारभिंडा रेलवे लाइन पर धान का खेत देखकर लौट रहे थे।
पारस शर्मा और सुदामा शर्मा की मौके पर ही जान गई।
जागरण संवाददाता, बेतिया। बेतिया-मझौलिया रेलखंड के पोखारभिंडा रेलवे लाइन पर सोमवार की देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से दो समधियों की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान पोखारभिंडा वार्ड 33 निवासी पारस शर्मा (65) और बनकटवा निवासी सुदामा शर्मा (64) के रूप में हुई है। दोनों धान का खेत देखकर लौट रहे थे। तभी अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
जीआरपी थानाध्यक्ष ऋषि कुमार रमन ने बताया कि घटनास्थल मुफस्सिल थाना क्षेत्र में है। स्वजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव घर ले गए। हादसे से दोनों परिवारों में मातम है।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।