विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेतिया: गन्ना ढुलाई में नहीं चलेगी मनमानी, बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर लगी रोक

Published: Wed, 04 Nov 2026 06:53 PM (IST)

बेतिया में जिलाधिकारी ने गन्ना पेराई सत्र 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की, जिसमें गन्ना ढुलाई में मनमानी रोकने और ...और पढ़ें

गन्ना ढुलाई में नहीं चलेगी मनमानी (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

गन्ना ढुलाई में नहीं चलेगी मनमानी (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. जिलाधिकारी ने गन्ना पेराई सत्र 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की।

  2. गन्ना ढुलाई में केवल नंबर प्लेट वाले वाहनों के उपयोग का निर्देश।

  3. अवैध गुड़ क्रशरों और घटतौली रोकने के लिए जांच के आदेश।

जागरण संवाददाता, बेतिया। गन्ना पेराई सत्र 2026-27 के सुचारू संचालन को लेकर जिलाधिकारी तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक हुई। इसमें जिले की सभी चीनी मिलों में पेराई शुरू होने से पहले की तैयारियों, संभावित समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की गई। 

बैठक में गन्ना खरीद में घटतौली, अवैध खरीद (पोचिंग), यातायात व्यवस्था, प्रदूषण नियंत्रण, अवैध गुड़ क्रशरों और गन्ना ढुलाई मार्गों की स्थिति की समीक्षा हुई। 

वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने को कहा

जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों और चीनी मिल प्रबंधन को सभी तैयारियां समय से पूरी करने तथा पेराई सत्र में अव्यवस्था नहीं होने देने का निर्देश दिया। उन्होंने गन्ना ढुलाई में लगे वाहनों से यातायात नियमों का पालन कराने, ओवरलोडिंग पर रोक लगाने और ट्रैक्टर-ट्राली सहित सभी वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने को कहा। 

ढुलाई मार्गों को मोटरेबल बनाने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। गन्ना खरीद विभागीय दिशा-निर्देशों और मिल प्रबंधन के चालान के अनुरूप करने तथा प्रक्रिया पारदर्शी रखने को कहा गया। इसकी निगरानी और निरीक्षण सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं ईख पदाधिकारी करेंगे।

गन्ने की ढुलाई केवल नंबर प्लेट वाले वाहनों से

बिना वैध लाइसेंस किसी गुड़ क्रशर का संचालन नहीं होने देने के लिए संयुक्त जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि पेराई के दौरान मिलों के आसपास और ढुलाई मार्गों पर यातायात दबाव बढ़ता है। 

मिल प्रबंधन प्रशासन के समन्वय से व्यवस्था सुचारू रखने और पूर्व में अपनाई गई बेहतर व्यवस्थाओं का पालन करे। गन्ने की ढुलाई केवल नंबर प्लेट वाले वाहनों से कराई जाए। 

बैठक में बेतिया के अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार, बगहा की चांदनी कुमारी, नरकटियागंज के अभिजीत गोविन्दा, विशेष कार्य पदाधिकारी सुजीत कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी अमित राज, बेतिया और बगहा के यातायात डीएसपी, बेतिया और रामनगर के ईंख पदाधिकारी, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, माप-तौल निरीक्षक और सभी चीनी मिलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

गन्ना तौल केंद्रों का भौतिक सत्यापन पर दिया गया बल

उन्होंने चीनी की बिक्री निर्धारित और उचित दर पर सुनिश्चित करने, सरकारी योजनाओं से जुड़े अभिलेखों का समुचित संधारण करने तथा गन्ना तौल केंद्रों की गहन भौतिक जांच कर घटतौली रोकने का निर्देश दिया। प्रशासन और मिल प्रबंधन आपसी सहयोग से सत्र का सफल संचालन करें, ताकि किसानों और अन्य हितधारकों को परेशानी न हो। मिल प्रबंधनों ने भी अपने सुझाव रखे।

यह भी पढ़ें- बिहार में थारू समाज की अनोखी दीपावली, न पटाखों का शोर और न दिखावा, प्रकृति में देखते हैं लक्ष्मी का रूप


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।