विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेतिया में बुखार की दवा देकर काम पर गई बहन, लौटकर देखा तो पंखे से लटक रही थी 11वीं की छात्रा राधिका

Published: Fri, 20 Nov 2026 01:02 PM (GMT+05:30)

बेतिया में 15 वर्षीय 11वीं की छात्रा राधिका अपने किराए के मकान में पंखे से लटकी मिली, जिससे परिवार में मातम छा गया। बुखार का बहाना कर घर रुकी राधिका की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है, पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. 15 वर्षीय छात्रा राधिका पंखे से लटकी मिली।

  2. बुखार का बहाना कर घर पर रुकी थी राधिका।

  3. पुलिस जांच जारी, मौत का कारण स्पष्ट नहीं।

जागरण संवाददाता, बेतिया (पश्चिम चंपारण)। सुबह तक सबकुछ सामान्य था। बहनें रोज की तरह काम पर जाने की तैयारी कर रही थीं। 11वीं की छात्रा राधिका ने बुखार होने की बात कहकर घर पर रुकने का फैसला किया।

बहन ने उसे दवा दी और काम पर चली गई। किसी को अंदाजा नहीं था कि शाम को घर लौटने पर ऐसा मंजर देखने को मिलेगा, जिसे देखकर बहन की चीख निकल जाएगी। कमरे में 15 वर्षीय राधिका का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

छह बहनों में पांचवें स्थान पर थी राधिका

घटना कालीबाग थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या चार स्थित राजेंद्र नगर की है। मृतका की पहचान मझौलिया थाना क्षेत्र के डुमरी महनवा निवासी नंदकिशोर यादव की पुत्री राधिका कुमारी के रूप में हुई है। वह छह बहनों में पांचवें स्थान पर थी। राजेंद्र नगर में मला पांडेय के मकान में किराये पर अपनी बहनों के साथ रहती थी।

पढ़ाई के साथ दुकान में करती थी काम

राधिका 11वीं कक्षा की छात्रा थी। पढ़ाई के साथ वह अपनी तीन बहनों के साथ न्यू बाजार चौक स्थित टोपी बनाने वाली दुकान में काम भी करती थी। उसकी एक बहन की शादी हो चुकी है, जबकि एक बहन मां के साथ गांव में रहती है। राधिका अपनी अन्य बहनों के साथ बेतिया में रहकर पढ़ाई और काम कर रही थी।

बुखार बताकर घर पर रुकी थी

मृतका की बड़ी बहन कुंती देवी के पति कुमारबाग थाना क्षेत्र के झखरा निवासी अखिलेश कुमार के भाई देव कुमार ने बताया कि गुरुवार को राधिका की बहनें रोज की तरह काम पर चली गई थीं। राधिका ने बुखार होने की बात कहकर घर पर रुकने की इच्छा जताई थी। इस पर बहन ने उसे बुखार की दवा दी और काम पर चली गई। बाद में दुकान पर राधिका के नहीं पहुंचने को लेकर पूछताछ हुई तो बहन ने उसकी तबीयत खराब होने की जानकारी दी।

शाम को घर लौटी बहन तो मच गई चीख-पुकार

देर शाम जब बहन काम से वापस घर लौटी तो कमरे का दरवाजा खुला मिला। अंदर राधिका दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी हुई थी। यह दृश्य देखकर बहन की चीख निकल गई। इसके बाद आसपास के लोगों को जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी गई।

मौत की वजह स्पष्ट नहीं

सूचना मिलते ही कालीबाग थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि किशोरी की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। स्वजन की ओर से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बेतिया में Gen-Z गैंग ने रेलवे स्टेशन पर लिखी पटकथा, तीन घंटे की रेकी के बाद शोरूम में धावा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।