विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेतिया में दो दिन 5 घंटे कटेगी बिजली, पोल शिफ्टिंग और सड़क चौड़ीकरण से बदलेगी व्यवस्था

Published: Mon, 23 Nov 2026 06:45 PM (GMT+05:30)

Bettiah Power Supply Update: बेतिया शहर के आधे हिस्से में मंगलवार और बुधवार को सड़क चौड़ीकरण और पोल शिफ्टिंग के कारण सुबह 5 से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 

सड़क निर्माण में बाधा बन रहे खंभों को हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा।

सड़क निर्माण में बाधा बन रहे खंभों को हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा।

HighLights

  1. बेतिया में दो दिन सुबह 5 से 10 बजे बिजली कटेगी।

  2. सड़क चौड़ीकरण और विद्युत पोल शिफ्टिंग का कार्य होगा।

  3. संतरेसा, लाल बाजार, बसवरिया फीडर प्रभावित रहेंगे।

जागरण संवाददाता, बेतिया (पश्चिमी चंपारण)। Pole Shifting Road Widening Bettiah: बेतिया शहर के करीब आधे हिस्से में मंगलवार और बुधवार को लगातार दो दिन पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

सुबह पांच से दस बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहने का कारण सड़क चौड़ीकरण और पोल शिफ्टिंग कार्य बताया गया है। बिजली विभाग के एसडीओ सुशील कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण में बाधा बन रहे खंभों को हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा।

इन फीडरों पर रहेगा असर

एसडीओ के अनुसार मंगलवार और बुधवार को संतरेसा, लाल बाजार, बसवरिया और 33 हजार नौरंगाबाद फीडर से जुड़ी आपूर्ति बाधित रहेगी।

तय समय के दौरान विभाग की ओर से पोल शिफ्टिंग और जरूरी तकनीकी कार्य पूरे किए जाएंगे। इन फीडरों के अंतर्गत आने वाले इलाकों में दोनों दिन सुबह पांच से दस बजे तक बिजली नहीं रहेगी।

उपभोक्ताओं से अपील

विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए पानी का भंडारण, घरेलू काम और बिजली से जुड़े जरूरी कार्य पहले ही पूरा कर लें।

अधिकारियों का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण को सुचारु रूप से पूरा करने के लिए पोल शिफ्टिंग जरूरी है और इससे आगे चलकर सड़क व बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। 

यह भी पढ़ें- बिहार में नया बिजली कनेक्शन हुआ महंगा, मगर पोल-तार और मजदूरी के खर्च से मिली राहत; चेक करें नए रेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।