बेतिया में खौफनाक वारदात: बेटे ने पीट-पीटकर ली पिता की जान, पति की मौत के बाद पत्नी फरार
बेतिया के नवलपुर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते बेटे की पिटाई से घायल पिता दिनेश राय की मौत ...और पढ़ें

घटनास्थल पर मौजूद भीड़। जागरण फोटो
HighLights
बेटे की पिटाई से घायल पिता दिनेश राय की मौत हुई।
नवलपुर के सिसवा भूमिहार गांव में यह दुखद घटना घटी।
पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लिया, जांच जारी है।
जागरण संवाददाता, बेतिया। पारिवारिक विवाद में बेटे की पिटाई से घायल पिता की मौत हो गई। घटना नवलपुर थाना क्षेत्र के सिसवा भूमिहार गांव की है। मृतक की पहचान दिनेश राय के रूप में हुई है।
बुधवार की सुबह उनकी मौत के बाद गांव में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि मंगलवार की रात घर में पारिवारिक विवाद को लेकर पिता-पुत्र के बीच मारपीट हुई थी।
इसमें दिनेश राय गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल ले जाकर उपचार कराया। इसके बाद उन्हें वापस घर पहुंचा दिया गया।
हालांकि, बुधवार की सुबह उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस ने मृतक के पुत्र को हिरासत में लिया है। वहीं, मृतक की पत्नी घर से फरार बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।