विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

समस्तीपुर: छठ मनाने गुजरात से घर आए पिता के सामने 4 साल के बेटे की मौत, तेज रफ्तार ने उजाड़ दी परिवार की खुशियां

Published: Wed, 18 Nov 2026 11:02 AM (IST)

समस्तीपुर के एनएच-122बी पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हैं।

HighLights

  1. एनएच-122बी पर तेज रफ्तार बाइक ने पिता-पुत्र को टक्कर मारी।

  2. चार वर्षीय मासूम रेयांश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

  3. पिता सरोज साह गंभीर रूप से घायल, निजी अस्पताल में इलाज जारी।

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के एनएच-122बी पर तेज रफ्तार का कहर एक परिवार की खुशियां छीन ले गया। थाना क्षेत्र के खनुआं गांव के पास मंगलवार की देर शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से चार वर्षीय मासूम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे में उसके पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनके दोनों पैर टूटने की बात सामने आई है। फिलहाल बेगूसराय स्थित निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

चिकित्सकों के अनुसार, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक की पहचान खनुआं गांव निवासी सरोज साह के चार वर्षीय पुत्र रेयांश कुमार के रूप में हुई है।

छठ मनाने गुजरात से गांव आए थे

बताया जाता है कि सरोज गुजरात में मजदूरी करते हैं। छठ महापर्व को लेकर वह घर आए हुए थे। मंगलवार की शाम वह अपने पुत्र के साथ घर से एनएच की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान मोहिउद्दीननगर की तरफ से बिंदबोचहा की ओर जा रही तेज रफ्तार स्प्लेंडर बाइक ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रेयांश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि सरोज गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

यह भी पढ़ें- शेखपुरा में सड़क हादसे में मह‍िला की मौत, कई घायल; मुंडन कराने देवघर जा रहा था परिवार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।