विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शेखपुरा में सड़क हादसे में मह‍िला की मौत, कई घायल; मुंडन कराने देवघर जा रहा था परिवार

Published: Wed, 18 Nov 2026 10:11 AM (IST)

शेखपुरा के चेवाड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई और कई ...और पढ़ें

शेखपुरा में सड़क हादसे में घायल का चल रहा इलाज। जागरण

शेखपुरा में सड़क हादसे में घायल का चल रहा इलाज। जागरण

HighLights

  1. शेखपुरा में सड़क हादसे में एक महिला की मौत।

  2. मुंडन कराने देवघर जा रहा था परिवार, 12 लोग सवार।

  3. चालक के नियंत्रण खोने से हुई अर्टिगा कार दुर्घटनाग्रस्त।

जागरण संवाददाता, शेखपुरा। जिले के चेवाड़ा थाना क्षेत्र में थाना से करीब 600 मीटर आगे बुधवार सुबह सड़क हादसा हो गया।

सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान वैशाली जिले के गरौल धानी निवासी हरिश्चन्द चौरसिया की पत्नी सुनीता देवी के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र के जियर गांव से एक परिवार के लोग बच्चे के मुंडन कार्यक्रम के लिए देवघर जा रहे थे।

अर्टिगा गाड़ी में सवार थे 12 लोग 

अर्टिगा गाड़ी में कुल 12 लोग सवार थे। इनमें मह‍िला-पुरुष के साथ बच्‍चे भी थे। लेकिन मुंडन की खुश‍ियों को ग्रहण लग गया। चालक के नियंत्रण खोने से गाड़ी दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। इसके बाद चीख-पुकार मच गई। 

स्‍थानीय लोगों की सहायता से घायलों को अस्‍पताल पहुंचाया गया। हादसे में अंजित चौरसिया, मथुरा चौरसिया, रेखा देवी, दिलखुश कुमार, रविराज कुमार, सुदामा कुमार, किरण कुमारी और नेहा कुमारी सहित अन्य लोग घायल हुए हैं।

घायलों का इलाज किया जा रहा है। इधर हादसे की सूचना पर स्‍वजन भी पहुंचने लगे हैं। घायलों में अधिसंख्‍य को मामूली चोटें आई हैं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।