विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्राण प्रतिष्ठा से पहले 'राममय' हुआ बिहार का ये शहर, महिलाओं ने दीये जलाकर किया भगवान का स्वागत; देखें मनमोहक तस्वीरें

By Sunil Tiwari Edited By: Shashank Shekhar
Published: Sun, 21 Jan 2024 08:53 PM (IST)

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को दैनिक जागरण की ओर से दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सैकड़ों ...और पढ़ें

प्राण प्रतिष्ठा से पहले 'राममय' हुआ बिहार का ये शहर, महिलाओं ने दीये जलाकर किया भगवान का स्वागत;
प्राण प्रतिष्ठा से पहले 'राममय' हुआ बिहार का ये शहर, महिलाओं ने दीये जलाकर किया भगवान का स्वागत;

HighLights

  1. महिलाओं ने कहा- यह खुशी और गर्व का क्षण है
  2. श्रीराम के स्वागत में दिया जलाया और खुशी जाहिर की।

जागरण संवाददाता, बेतिया। अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को दैनिक जागरण की ओर से दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सैकड़ों महिलाएं भी कार्यक्रम का हिस्सा बनी। दीप जलाएं और प्रभु श्री राम का स्वागत किया।

शहर के सागर पोखर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में महिला संगठन मारवाड़ी महिला समिति की सदस्यों ने निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष मीना तोदी के नेतृत्व में महिलाओं ने दीप जलाया और मंगल गीत गाए।

महिलाओं ने कहा कि जिस प्रकार त्रेता युग में प्रभु श्री राम के अयोध्या में आने के बाद उत्सव का माहौल था। उसी प्रकार वर्तमान का माहौल है। यह खुशी और गर्व का क्षण है। मीना तोदी ने कहा कि उनके संगठन की ओर से इसकी तैयारी विगत कई दिनों से की जा रही है। शहर के विभिन्न जगहों पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर प्रभु श्रीराम को समर्पित किया जा रहा है। उनकी स्वागत की जा रही है।

इंदिरा पोद्दार ने कहा कि इस बार केवल अयोध्या नहीं, पूरे देश में माएं कौशल्या के रूप में स्वागत करने की तैयारी में हैं। इस उपलक्ष्य में शहर की महिलाएं सोमवार को दीपक जलाने, घर सजाने, पूजा, अनुष्ठान सहित कई सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम करेंगी।

यह हर्ष एवं उमंग का क्षण

रंजना अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रविवार को दैनिक जागरण की ओर से दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमे महिला संगठन इनरव्हील क्लब ने भी भाग लिया। संगठन के दर्जनों महिला सदस्य सागर पोखर पहुंची और दीप जलाकर प्रभु श्री राम का स्वागत किया।

क्लब की सचिव रंजना गोयल ने कहा कि त्रेता युग के बाद पहली बार प्रभु श्री राम अयोध्या में पधार रहे हैं। यह हर्ष एवं उमंग क्षण है। उन्होंने बताया कि उनकी क्लब में जितनी महिलाएं शामिल है उनकी ओर से हर दिन श्रीराम के स्वागत की तैयारी की जा रही है। घर सजाने, दीपक जलाने, पूजा अनुष्ठान सहित कई सामाजिक कार्य किया जा रहे हैं।

सपना हुआ साकार, आस्था ने लिया आकार

शहर के सागर पोखर पर दैनिक जागरण की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लायंस क्लब के सदस्यों ने हिस्सा लिया। श्रीराम के स्वागत में दिया जलाया और खुशी जाहिर की। पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, समाजसेवी सह शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अमिताभ चौधरी ने कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में हर तरफ खुशी का माहौल है।

उन्होंने दैनिक जागरण की तारीफ करते हुए कहा कि अयोध्या में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दैनिक जागरण जन भावनाओं को आगे बढ़ा रहा है। प्रभु श्री राम सबके हैं इसकी मिशाल पेश किया है। उन्होंने कहा कि करीब 500 साल बाद पहली बार गांव से लेकर शहर भगवामय दिख रहा है। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश का हर एक नागरिक काफी उत्साहित और खुश है।

ये भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले कटिहार में भव्य दीपोत्सव, दीयों से जगमगाया पूरा शहर

ये भी पढ़ें: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट, सीतामढ़ी व रक्सौल रेलवे स्टेशन पर चल रही सघन जांच