बिहार से यूपी जाने वाले रेल यात्री ध्यान दें, 25 नवंबर को कई ट्रेनों के समय में बदलाव
पूर्व मध्य रेलवे के नरकटियागंज-गोरखपुर रेलखंड पर बगहा व खरपोखरा स्टेशन के बीच 25 नवंबर को सात घंटे का मेगा ब्लॉक रहेगा। इससे कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा, जिनमें कुछ पुनर्निर्धारित, आंशिक रद्द या नियंत्रित की जाएंगी।

पश्चिम चंपारण जिले का बगहा रेलवे स्टेशन। जागरण
HighLights
25 नवंबर को बगहा-खरपोखरा के बीच सात घंटे का ब्लॉक।
कई प्रमुख ट्रेनों का समय बदला, कुछ नियंत्रित होंगी।
यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह।
संवाद सहयोगी, बगहा (पश्चिम चंपारण)। पूर्व मध्य रेलवे के नरकटियागंज- गोरखपुर रेलखंड पर अवस्थित बगहा व खरपोखरा स्टेशन के बीच तकनीकी कार्य को लेकर 25 नवंबर बुधवार को रेल परिचालन प्रभावित रहेगा।
इस रेलखंड पर आवश्यक कार्य करने के लिए सात घंटे का ब्लॉक मिला है । विभाग द्वारा इस संबंध में पत्र जारी किया गया है ।
रेलवे द्वारा जारी पत्र के अनुसार कुम्हिया व विशुनपुरवा रेलवे ढाला के बीच कटिंग व कनेक्शन का कार्य करना है, जिसको लेकर सात घंटे का ब्लॉक दिया गया है ।
कार्य अवधि के दौरान इस रेल मार्ग से आवागमन करने वाले प्रमुख रेल गाड़ियों के समय ओर परिचालन में आवश्यक बदलाव किया गया है । कुछ गाड़ियों का निरस्तीकरण तो कुछ गाड़ियों का आंशिंक समापन भी होगा, तो कई गाड़ियों को नियंत्रित कर चलाया जाएगा ।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए स्टेशन रवाना होने से पहले अपनी ट्रेन का वर्तमान समय अवश्य जांच लें।
बताते चलें कि सोमवार को भी उक्त पुल के पास तकनीकी अधिकारियों के देख रेख में रेल ट्रैक पर कार्य चल रहा था । सात घंटे के मिले ब्लॉक में हुए कार्य के बाद गाड़ियों के रफ्तार में तेजी आएगी । मेगा ब्लॉक के बाद अब नए अप व डाउन लाइन से गाड़ियों का परिचालन होगा ।
इन गाड़ियों की स्थिति पर एक नजर
मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 25 नवंबर को 15273 - रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल सत्याग्रह एक्सप्रेस रक्सौल से 4 घंटे पुनर्निर्धारित होकर चलाई जाएगी । जबकि 15274 - आनंद विहार टर्मिनल-रक्सौल सत्याग्रह एक्सप्रेस 24 नवंबर को आनंद विहार टर्मिनल से 2 घंटे 30 मिनट पुनर्निर्धारित रहेगी । वही 19038 - बरौनी-बांद्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस बरौनी से 2 घंटे पुनर्निर्धारित रहेगी ।
14112 - प्रयागराज-मुजफ्फरपुर गोरखपुर कैंट-पनियहवा के बीच 90 मिनट नियंत्रित ।12557 - मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल बगहा-हरिनगर स्टेशन के बीच 45 मिनट नियंत्रित होकर परिचालन होगा । जबकि 04014 व 19726 एक्सप्रेस गाड़ियों के मार्ग में रेल प्रशासन ने परिवर्तन किया है । इसके अलावा कुछ सवारी गाड़ियां भी हैं, जिनका आंशिक समापन सिसवा बाजार स्टेशन पर किया गया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।