बगहा में मवेशियों के लिए चारा लेने निकला युवक, गंडक पार आकाशीय बिजली की चपेट में आया
बगहा के नगर थाना क्षेत्र में एक युवक आकाशीय बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। ...और पढ़ें

अनुमंडलीय अस्पताल में रेफर करने के दौरान लोगों की भीड़। जागरण
HighLights
बगहा में युवक आकाशीय बिजली की चपेट में आया।
साहेब कुशवाहा मवेशियों के लिए चारा लाने गया था।
गंभीर हालत में उसे बेतिया के जीएमसीएच रेफर किया गया।
संवाद सहयोगी, बगहा (पश्चिम चंपारण)। नगर थाना क्षेत्र के नगर परिषद वार्ड नंबर-25 स्थित गोड़िया पट्टी मोहल्ले के एक युवक के आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
घायल युवक की पहचान रामाधार महतो के पुत्र साहेब कुशवाहा के रूप में हुई है। घटना के बाद उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया।
वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राहुल सिंह ने बताया कि साहेब कुशवाहा अपने मवेशियों के लिए चारा लाने गंडक नदी के उस पार रेता में गया था। इसी दौरान अचानक मौसम में बदलाव हुआ और तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गया।
घटना के बाद रेता में काम कर रहे लोगों ने इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। सूचना मिलते ही स्वजन व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल साहेब कुशवाहा को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लेकर आए।
अस्पताल में चिकित्सक आशीष कुमार जायसवाल ने प्राथमिक उपचार किया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया।
यह भी पढ़ें- पूर्वी चंपारण : बारिश ने बिगाड़ा आलू की खेती का गणित, कृषि विशेषज्ञ ने बताया बचाव का तरीका
यह भी पढ़ें- West Champaran : अब मोबाइल से होगी दाखिल-खारिज से संबंधी मामलों की ऑनलाइन सुनवाई, रैयतों को मिलेगी राहत
