विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

West Champaran: बगहा वन क्षेत्र के रेंजर निलंबित, रामनगर के रेंजर को मिला प्रभार

Published: Thu, 05 Nov 2026 04:35 PM (IST)

बगहा वन क्षेत्र के रेंजर श्रीमान मालाकार को लगातार मिल रही शिकायतों और विभागीय अनियमितताओं के चलते निलंबित कर दिया ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. बगहा वन क्षेत्र के रेंजर श्रीमान मालाकार निलंबित किए गए।

  2. अवैध आरा मिलों और पौधारोपण में अनियमितता के आरोप।

  3. रामनगर के रेंजर को बगहा का अतिरिक्त प्रभार मिला।

जागरण संवाददाता, बगहा (पश्चिम चंपारण)। वन एवं पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारियों पर ही अब विभाग ने सख्ती दिखाई है।

बगहा वन क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों और विभागीय जांच में सामने आई अनियमितताओं के बाद वन क्षेत्र पदाधिकारी श्रीमान मालाकार को निलंबित कर दिया गया है।

इतना ही नहीं, दो दैनिक मजदूरों पर भी कार्रवाई की गई है। रेंजर के निलंबन के बाद वन क्षेत्र का कामकाज प्रभावित न हो, इसके लिए रामनगर के रेंजर को बगहा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

मुजफ्फरपुर बनाया गया निलंबन मुख्यालय

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मुख्य वन संरक्षक गौरव ओझा ने रेंजर के निलंबन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि निलंबन अवधि के दौरान श्रीमान मालाकार का मुख्यालय मुजफ्फरपुर निर्धारित किया गया है। इस अवधि में वे बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। साथ ही उन्हें विभागीय जांच में सहयोग करना होगा।

अवैध आरा मिल और पौधारोपण में अनियमितता के आरोप

विभागीय सूत्रों के अनुसार, बगहा वन क्षेत्र में लगातार शिकायतें मिल रही थीं। आंतरिक जांच में भी कई अनियमितताएं सामने आईं।

बताया जाता है कि क्षेत्र में अवैध आरा मिलों के संचालन पर प्रभावी रोक नहीं लगाई जा रही थी। इसके अलावा पौधारोपण कार्य में भी अनियमितता की बात सामने आई थी। इन मामलों को लेकर विभागीय स्तर पर सवाल उठ रहे थे।

डीएफओ की रिपोर्ट के बाद हुई कार्रवाई

बताया जाता है कि इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए वन प्रमंडल तीन के डीएफओ ने रेंजर को निलंबित करने की अनुशंसा की थी। इस संबंध में वरीय अधिकारियों को रिपोर्ट भी भेजी गई थी। इसके बाद मुख्य वन संरक्षक स्तर से निलंबन की कार्रवाई की गई।

दो दैनिक मजदूरों को भी हटाया गया

रेंजर के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही बगहा वन क्षेत्र में कार्यरत दो दैनिक मजदूरों को भी काम से हटा दिया गया है। विभागीय स्तर पर हुई इस कार्रवाई को वन क्षेत्र में कार्यप्रणाली सुधारने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

रामनगर के रेंजर को मिला अतिरिक्त प्रभार

रेंजर के निलंबन के बाद बगहा वन क्षेत्र का कामकाज प्रभावित न हो, इसके लिए रामनगर वन क्षेत्र के रेंजर को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। विभाग का कहना है कि वैकल्पिक व्यवस्था के तहत वन संरक्षण और अन्य विभागीय कार्य नियमित रूप से जारी रहेंगे।

यह भी पढ़ें- बेतिया राज की जमीन पर कब्जा करने वालों की खैर नहीं, अब घर पहुंचेगा प्रशासन का नोटिस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।