विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेतिया राज की जमीन पर कब्जा करने वालों की खैर नहीं, अब घर पहुंचेगा प्रशासन का नोटिस

Published: Thu, 05 Nov 2026 04:13 PM (IST)

मधुबनी (पश्चिम चंपारण) में बेतिया राज की जमीन पर अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर ...और पढ़ें

पश्चिम चंपारण में पैमाइश करने पहुंची टीम।

पश्चिम चंपारण में पैमाइश करने पहुंची टीम।

HighLights

  1. बेतिया राज की जमीन पर कार्रवाई की तैयारी।

  2. अंचल प्रशासन ने जमीन की पैमाइश कर चिह्नित किया।

  3. अतिक्रमणकारियों को नोटिस भेजकर जमीन खाली करने का निर्देश।

संवाद सूत्र, मधुबनी (पश्चिम चंपारण)। सरकारी जमीन पर वर्षों से कब्जा जमाकर बैठे लोगों की मुश्किलें अब बढ़ने वाली हैं। मधुबनी प्रखंड के बांसी बाजार में बेतिया राज की जमीन पर प्रशासन ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।

अंचल प्रशासन की ओर से जमीन की पैमाइश कराकर उसे चिह्नित कर लिया गया है। अब अतिक्रमणकारियों को नोटिस भेजकर जमीन खाली करने का निर्देश दिया जाएगा। इससे अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

पैमाइश कर जमीन की हुई पहचान

बांसी बाजार स्थित बेतिया राज की जमीन की अंचल प्रशासन की ओर से पैमाइश कराई गई। इस दौरान जमीन की सीमाओं का निर्धारण कर उसे चिह्नित किया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई को अतिक्रमण हटाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

नोटिस देकर मिलेगा जमीन खाली करने का मौका

अंचलाधिकारी नंदलाल राम ने बताया कि चिह्नित जमीन पर जिन लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है, उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। नोटिस के माध्यम से अतिक्रमणकारियों को जमीन खाली करने का निर्देश दिया जाएगा।

समय सीमा के बाद प्रशासन करेगा कार्रवाई

नोटिस मिलने के बाद निर्धारित समय सीमा के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्ती बरतेगा। ऐसे मामलों में प्रशासन की ओर से जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराया जाएगा।

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

सीओ ने बताया कि सरकारी और बेतिया राज की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए अभियान जारी रहेगा। प्रशासन की इस पहल से सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।