विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

West Champaran: अर्णब गया, खेतों में बिहार के किसानों की बर्बादी छोड़ गया

Published: Sun, 01 Nov 2026 03:51 PM (IST)

पश्चिम चंपारण के रामनगर क्षेत्र में अर्णब चक्रवात का असर लगभग समाप्त हो गया है, लेकिन इसने कई किसानों की ...और पढ़ें

अर्णब का असर हुआ कम पर किसानों को दे गया दर्द। जागरण

अर्णब का असर हुआ कम पर किसानों को दे गया दर्द। जागरण

संवाद सूत्र, रामनगर (पश्चिम चंपारण)। अर्णब चक्रवात का असर रविवार से लगभग समाप्त हो गया है। शनिवार की दोपहर के बाद से वर्षा रूक गई थी। पर, आसमान में बादल छाए हुए थे। रविवार की सुबह थोड़ी देर से हीं सही पर धूप खिल गई।

हालांकि पूरे दिन धूप छांव का खेल चलता रहा। उम्मीद है कि चक्रवात के प्रभाव की विदाई हो गई है। तापमान में भी बीते दो दिनों के बाद बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पर, इस चक्रवाती वर्षा ने कुछ किसानों को दर्द दे दिया है।

धनरपा गांव के महेंद्र यादव का धान कटने के बाद खेत में हीं रह गया। अब खेत में कटा धान पड़ा है। पानी में सब फसल बर्बाद हो गया। 10 कट्ठा धान लगा था। मेरा तो, सब कुछ खत्म हो गया।

मिल बहुअरी निवासी आरिफ मियां का कहना है कि धान की कटनी हो चुकी थी। मौसम देखकर जल्दी जल्दी धान का गट्ठर बांधा गया। पर, तब तक वर्षा तेज होने लगी। धान का बोझा खेत में हीं रह गया। अब वर्षा खत्म हो गई है। पर, बोझा का धान अब क्या मिलेगा। सब खेत में हीं रह गया।

इधर दुर्योधन यादव का कहना है कि धान काटने की तैयारी थी। वर्षा के कारण मौसम देखकर इसे रोक दिया गया। अब खेत में पानी है। इसके कटनी में देरी होगी। फसल से नुकसान के बाद जो मिलेगा। वह ऊपर वाला हीं जानता है।

यह समस्या किसी एक किसान के साथ नहीं है। अर्णब का असर भले हीं क्षेत्र में अब नहीं रहा पर, कई किसानों को यह दर्द दे गया है। कुछ किसानों के खड़े धान खेत में गिर गए हैं तो, कुछ लोगों के कटनी के बाद खेत में ऐसे हीं पड़े है।

हालांकि अभी तक इस संबंध में सरकार और विभाग के तरफ से कुछ विशेष घोषणा भी नहीं की गई है। ऐसे में किसान अपने नुकसान की भरपाई के लिए आखिर कहां जाए।

कृषि पदाधिकारी प्रिंस कुमार ने बताया कि इस क्षेत्र में उतना प्रभाव इस वर्षा का नहीं है। ना किसी किसान के तरफ से कोई आवेदन मिला है और ना हीं विभाग के तरफ से कोई निर्देश हीं प्राप्त हुआ है। अगर कुछ भी ऐसा निर्देश हीं मिला है। हालांकि संवाद प्रेषण तक स्थिति पहले से बेहतर है। बारिश की संभावना फिलहाल नहीं दिख रही है।

यह भी पढ़ें- नवंबर का महीना बिहार के लिए होगा खास, पीएम मोदी देंगे मुजफ्फरपुर-सोनबरसा फोरलेन की सौगात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।