'₹200000 दे दो नहीं तो काटकर फेंक देंगे...', बगहा में बच्चे की किडनैपिंग का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार
बगहा पुलिस ने रामनगर थाना क्षेत्र से अपहृत नौ वर्षीय सादिक अंसारी को सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले ...और पढ़ें

बरामद बच्चे के साथ एसपी राजेश कुमार, गिरफ्तार अपहरण कर्ता और अन्य पुलिस अधिकारी
जागरण संवाददाता, बगहा (पश्चिम चंपारण)। रामनगर थाना क्षेत्र के देवराज-सेरहवा मसान नदी पुल के पास से अपहृत नौ वर्षीय बालक सादिक अंसारी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से अपहरण व फिरौती में प्रयुक्त मोबाइल, एक बाइक, दो गोली लोडेड देसी रिवाल्वर बरामद की गई है।
सोमवार को बगहा के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि अपहृत बालक के पिता अब्दुल कैश अंसारी,ल निवासी सलहा टोला तमकुही, चौतरवा थाना क्षेत्र, के मोबाइल पर 17 और 18 अक्टूबर को फोन कर बच्चे के अपहरण की सूचना दी गई थी।
बच्चे को छोड़ने के एवज में 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। रुपये नहीं देने पर बच्चे को काटकर फेंक देने की धमकी भी दी गई थी। अपहरणकर्ताओं ने 18 अक्टूबर को फिरौती की रकम लेकर गौनाहा के भीतिहरवा आश्रम के पास बुलाया था, लेकिन वे वहां नहीं पहुंचे।
