विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पश्चिम चंपारण के स्कूल में किताबें छोड़कर लापता हुआ मासूम, सात दिन बाद गन्ने के खेत में मिला कंकाल

By Vinod RaoEdited By: Dharmendra Singh
Published: Mon, 19 Oct 2026 04:36 PM (IST)

पश्चिम चंपारण के रामनगर थाना क्षेत्र में 12 अक्टूबर से लापता 13 वर्षीय शिब्बू खान का कंकाल सोमवार को एक ...और पढ़ें

घटना स्थल पर जुटी स्थानीय लोगों की भीड़।

घटना स्थल पर जुटी स्थानीय लोगों की भीड़।

जागरण संवाददाता, बगहा (पश्चिम चंपारण)। रामनगर थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय मठिया से गायब बच्चे का शव सोमवार की सुबह थाना क्षेत्र के गौंद्रा फार्म से पश्चिम दोन नहर से दक्षिण एक गन्ने के खेत से कंकाल के रूप में मिला ।

घटनास्थल पर पहुंचे स्वजन ने उसके कपड़े से शव की शिनाख्त की। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार के साथ अन्य पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं। स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार में मातम है। मां बार-बार बेहोश हो रही है।

छठवीं कक्षा में पढ़ने वाला मेघवल गांव निवासी अमानुल्लाह खान का 13 वर्षीय पुत्र शिब्बू खान राजकीय मध्य विद्यालय मठिया का छात्र था। बीते 12 अक्टूबर को दोपहर अपना किताब विद्यालय में छोड़कर कहीं गायब हो गया था।

काफी खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिला था। परिवार वालों ने उसी दिन स्थानीय थाने में आवेदन दिया था। जिस मामले में कांड दर्ज किया गया था। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारियों को ग्रामीणों एवं उसके घर वालों के विरोध का सामना भी करना पड़ा। घर वालों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उसने त्वरित कार्रवाई नहीं की। जिससे बच्चों की जान चली गई।

एफएसएल टीम कर रही जांच

बताया जाता है कि सोमवार की सुबह कोई खेत की तरफ गया था। इसी दौरान शव देखकर किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शव की खबर सुनकर काफी संख्या में लोग स्थल पर पहुंच गए। इधर घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम स्थल का मुआयना की।

साथ ही कई साक्ष्य एकत्र किए। बालक के शव मिलने के बाद से चर्चाओं का बाजार गर्म है। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि नर कंकाल बरामद हुआ है। अनुसंधान चल रहा है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में हॉर्न विवाद में युवक की हत्या, बदले में फूंके गए घर, डीएम-एसएसपी ने दिया न्याय का भरोसा