विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में हॉर्न विवाद में युवक की हत्या, बदले में फूंके गए घर, डीएम-एसएसपी ने दिया न्याय का भरोसा

By Sanjeev kumarEdited By: Dharmendra Singh
Published: Mon, 19 Oct 2026 04:23 PM (IST)

मुजफ्फरपुर में हॉर्न बजाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जिसके विरोध में ...और पढ़ें

मुजफ्फरपुर में घटना की सूचना पर पहुंचे पदाधिकारी।

मुजफ्फरपुर में घटना की सूचना पर पहुंचे पदाधिकारी।

संजीव कुमार, मुजफ्फरपुर । जिले के करजा थाना क्षेत्र की प्रतापपुर महादलित बस्ती के समीप करजा-फंदा सड़क पर साइड लेने के लिए हार्न बजाने के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या और इसके विरोध में घर फूंकने के मामले में दुसरे दिन सोमवार को डीएम एसएसपी इलाके में पहुंचे।

पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उनकी बातों को सुना और न्याय का भरोसा दिया। मामले में चार लोग पकड़े गए हैं। आगे की जांच की जा रही है। बता दें कि शनिवार शाम महम्मदपुर खाजे निवासी सुभाष अपने चाचा राजेश कुमार राय के पुत्र 20 वर्षीय नवनीत कुमार के साथ बाइक से प्रतापपुर स्थित मनोकामना मंदिर से दर्शन कर चैनपुर चौक जा रहा था। महादलित बस्ती के समीप साइड लेने के लिए हार्न बजाया।

इसी को लेकर लेकर विवाद शुरू हो गया। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोग गाली गलौच करने लगे। जब नवनीत ने मना किया तो वे लोग मारपीट पर उतारू हो गए। इसी दौरान बगल की ताड़ी दुकान पर ताड़ी पी रहे कुछ और लोग मौके पर पहुंच गए व मारपीट करने लगे।

नवनीत की कमर से बेल्ट खींचकर गले में लपेटकर कुछ लोग बांसवारी की तरफ ले गए। वहीं सुभाष को मारपीट करते हुए दूसरी तरफ ले गए। इसी बीच मौका पाकर सुभाष वहां से भाग खड़ा हुआ और गांव में लोगों को खबर दी।

सूचना पर गांव के लोग दौड़े। इसके बाद आरोपित गंभीर अवस्था में नवनीत को छोड़कर भाग खड़े हुए। स्वजन व ग्रामीण दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़वन ले गए, जहां से चिकित्सकों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। एसकेएमएसीएच में चिकित्सकों ने नवनीत को मृत घोषित कर दिया था। इस घटना के बाद विरोध में आगजनी की गई थी।

यह भी पढ़ें- बेटे की जिद पूरी करने मुजफ्फरपुर से कोलकाता गए थे पिता: बारिश से बचने पंडाल में छिपे, हादसे में दोनों की गई जान