विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हाजीपुर में शादी का झांसा देकर 10 महीने तक दुष्कर्म, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात; FIR दर्ज

Published: Tue, 03 Nov 2026 05:08 PM (IST)

हाजीपुर में एक युवती को शादी का झांसा देकर 10 महीने तक शारीरिक संबंध बनाए गए। गर्भवती होने पर गर्भपात ...और पढ़ें

शादी का झांसा देकर 10 महीने तक दुष्कर्म (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

शादी का झांसा देकर 10 महीने तक दुष्कर्म (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. शादी का झांसा देकर युवती से 10 माह तक दुष्कर्म।

  2. गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात कराया गया।

  3. आरोपी नीरज यादव के खिलाफ FIR दर्ज।

जागरण संवाददाता, हाजीपुर। पूर्वी चंपारण जिले की तिसीऔता थाना क्षेत्र के बिंदी चौक पर किराए के मकान में रहकर सिलाई एवं एलबम बनाने का काम करने वाली एक युवती को प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर 10 माह तक शारीरिक संबंध बनाने और गर्भवती होने पर गर्भपात कराने को लेकर महुआ थाने में प्राथमिकी कराई गई है। 

प्राथमिकी में पीड़िता ने महुआ थाना क्षेत्र के महुआ सिंह राय निवासी नीरज कुमार उर्फ नीरज यादव के विरुद्ध कराई है।

सिलाई एवं एलबम बनाने का काम 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी चंपारण जिले की एक युवती तिसिऔता थाना क्षेत्र के बिंदी चौक पर पिछले दो वर्षों से किराए के मकान में रहकर सिलाई एवं एलबम बनाने का काम कर रही थी। 

इसी दौरान 14 जनवरी 2026 को महुआ थाना क्षेत्र के महुआ सिंह राय निवासी नीरज कुमार उर्फ नीरज यादव उसे अपने प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर मंगरू चौक के पास धर्मकांटा के पीछे एक किराए के मकान में ले आया और रात्रि में शारीरिक संबंध बनाया। 

10 महीने तक शादी का झांसा

इसके बाद 10 महीने तक शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते रहा। इस बीच उसके गर्भवती होने पर 20 अप्रैल 2026 को जबरदस्ती दवा खिलाकर दो महीने का गर्भपात करा दिया।

बताया गया है कि इसके बाद युवती ने उस पर शादी के लिए दबाव बनाई तो नीरज यादव ने उसकी गलत वीडियो प्रसारित करने की धमकी दिया। इसकी शिकायत जब वह नीरज यादव के माता-पिता से करने उसके घर गई तो वहां मौजूद उसके पिता रविंद्र राय और मां ने गाली-गलौज कर जान मारने की धमकी देकर भगा दिया।

यह भी पढ़ें- लखीसराय: बगीचे में मिला 17 वर्षीय किशोर का शव, गमछे से गला घोंटकर हत्या की आशंका


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।