दिल्ली में पत्नी-बच्चे को छोड़कर वैशाली में दूसरी शादी रचाने चला था युवक! भनक लगते ही थाने पहुंची महिला
गोरौल थाने में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि उसका पति उसे दिल्ली में छोड़कर वैशाली में तीसरी शादी करने की तैयारी कर रहा था।

दूसरी शादी रचाने चला था युवक(एआई जेनरेटेड तस्वीर)
HighLights
महिला ने पति की तीसरी शादी की तैयारी पर शिकायत की।
पति ने उसे और बच्चों को दिल्ली में अकेला छोड़ा।
न्याय के लिए गोरौल थाने पहुंची पीड़ित महिला।
संवाद सूत्र, गोरौल। थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव की एक महिला अपने पति की दूसरी शादी की तैयारी की शिकायत लेकर गोरौल थाने पहुंच गई। महिला ने पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
मिली जानकारी के अनुसार मोहनपुर निवासी खुशबू देवी की शादी गांव के ही मोहन पासवान से हुई थी और शादी के बाद उसे चार बच्चे हैं। इसी दौरान गांव के विपिन कुमार ने उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले आया और उससे शादी कर ली।
बाद में गांव के पंचों ने फैसला सुनाया कि अब वह विपिन के साथ ही रहे। इसके बाद खुशबू देवी विपिन के साथ दिल्ली चली गई। जहां दोनों रहने लगे। इस दौरान उसे एक और बच्चा हुआ।
दिल्ली में ही छोड़कर चला आया
महिला का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से विपिन उसके साथ मारपीट करने लगा और उसे दिल्ली में ही छोड़कर चला आया। इसी बीच विपिन के स्वजन उसकी दूसरी शादी तय कर शादी की तैयारियां शुरू कर दी। इसकी जानकारी मिलते ही खुशबू मोहनपुर पहुंच।
उसने विपिन तथा उसके स्वजन को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब बात नहीं बनी तो वह न्याय की गुहार लेकर गोरौल थाने पहुंच गई।
यह भी पढ़ें- सोनपुर मेले में पहली बार उतरा डोम थिएटर, महज 15 मिनट के 3D शो में मिलेगा VR का रोमांच