विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनपुर मेले में पहली बार उतरा डोम थिएटर, महज 15 मिनट के 3D शो में मिलेगा VR का रोमांच  

Published: Mon, 23 Nov 2026 08:07 PM (IST)

विश्वविख्यात हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेले में पहली बार 360 डिग्री डोम थिएटर दर्शकों के लिए आया है, जो वर्चुअल रियलिटी तकनीक के माध्यम से 3डी दुनिया का रोमांचक अनुभव देगा।  

हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में पहली बार लगा 360 डिग्री 3डी डोम थिएटर। जागरण

हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में पहली बार लगा 360 डिग्री 3डी डोम थिएटर। जागरण

HighLights

  1. सोनपुर मेले में पहली बार 360 डिग्री डोम थिएटर की शुरुआत।

  2. वर्चुअल रियलिटी तकनीक से दर्शकों को मिलेगा रोमांचक 3डी अनुभव।

  3. यह शो भारत का दूसरा सबसे बड़ा रियलिटी शो होने का दावा।

संवाद सहयोगी, सोनपुर। विश्वविख्यात हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेले में इस बार मनोरंजन के साथ आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। मेले में पहली बार आया 360 डिग्री डोम थिएटर दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है।

गाय बाजार में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के बगल में स्थापित इस थिएटर में दर्शक वर्चुअल रियलिटी तकनीक के माध्यम से थ्री-डी (3डी) दुनिया का रोमांचक अनुभव कर सकेंगे।

इसका शो महज 15 मिनट का होगा, लेकिन 360 डिग्री के दृश्य और 3डी प्रस्तुति दर्शकों के लिए यादगार अनुभव साबित हो सकते हैं।

हाई क्वालिटी प्रोजेक्टर से सुसज्जित इस डोम थिएटर में चारों ओर फैले दृश्य दर्शकों को एक अलग ही दुनिया में होने का एहसास कराएंगे।

इसकी खासियत यह है कि यहां सामान्य पर्दे पर फिल्म देखने के बजाय दर्शकों को अपने चारों ओर दृश्य घटित होने जैसा अनुभव मिलेगा।

आधुनिक तकनीक से तैयार यह शो बच्चों, युवाओं और परिवार के सभी सदस्यों के लिए मनोरंजन का नया विकल्प बन सकता है।

पूरे भारत में दूसरा सबसे बड़ा रियलिटी शो होने का दावा

शो के प्रोपराइटर बिहारशरीफ निवासी समीर कुमार ने बताया कि यह अपने तरह का बेहद खास तकनीकी मनोरंजन शो है। उन्होंने दावा किया कि यह पूरे भारत में अपनी श्रेणी का दूसरा सबसे बड़ा रियलिटी शो है।

सोनपुर मेले में इसे लाने का उद्देश्य लोगों को आधुनिक तकनीक से रूबरू कराने के साथ मनोरंजन का नया अनुभव उपलब्ध कराना है।

पारंपरिक मनोरंजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न प्रदर्शनियों के लिए प्रसिद्ध सोनपुर मेले में 360 डिग्री डोम थिएटर का जुड़ना आधुनिक तकनीक के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ाएगा।

धीरे-धीरे मेला अपनी रंगीनियों की ओर बढ़ रहा है और इस नए आकर्षण से मेले की रौनक और बढ़ने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- सोनपुर के BJP विधायक विनय सिंह की हालत चिंताजनक, अगले 4 दिन बेहद अहम; स्वास्थ्य मंत्री ने जाना हाल

यह भी पढ़ें- हाथी की सवारी से स्विस काॅटेज तक... सोनपुर मेले का बदला अंदाज, लेकिन विदेशियों में आज भी बरकरार है आकर्षण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।