Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    हाजीपुर में दिल दहलाने वाली वारदात, पत्नी ने चाकू से काट डाला पति का प्राइवेट पार्ट; पुलिस ने हिरासत में लिया

    Updated: Sat, 15 Mar 2025 04:50 PM (IST)

    Hajipur Crime News बिहार के हाजीपुर में एक महिला ने अपने पति के प्राइवेट पार्ट को धारदार चाकू से काट दिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर पति-पत्नी में जमकर विवाद हुआ था।

    Hero Image
    पत्नी ने चाकू से काटा पति का प्राइवेट पार्ट। (सांकेतिक फोटो जागरण)

    जागरण संवाददाता, हाजीपुर। लालगंज के करताहा थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवान भटौली पंचायत के भटौली गांव में पति-पत्नी के विवाद में पत्नी ने धारदार चाकू से पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया, जिससे पति की मौत हो गई।

    घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। स्वजन का रोते-रोते बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग जुट गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला प्रियंका देवी को हिरासत में ले लिया।

    दोनों के बीच किसी बात को लेकर हुआ विवाद

    पुलिस महिला से गहन पूछताछ के बाद आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार भटौली निवासी मिथिलेश पासवान और उसकी पत्नी प्रियंका देवी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पति-पत्नी के बीच विवाद धीरे-धीरे बढ़ गया। इसी बात को लेकर पत्नी ने धारदार चाकू से पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। मारपीट की सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से घायल अवस्था में मिथिलेश पासवान को रेफरल अस्पताल लालगंज लाया गया।

    पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लिया

    डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। ‌ महिला को हिरासत में लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

    घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।‌

    लाउडस्पीकर बजाने को ले हुए विवाद में चली गोली, युवक घायल

    वहीं, दूसरी ओर सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटका मोर गांव में शनिवार को होली की शाम लाउडस्पीकर बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसके बाद एक पक्ष ने गोलीबारी कर दी।

    इस गोलीबारी में रितेश कुमार नामक एक युवक घायल हो गया, जिसके पीठ में गोली लगी। घायल युवक को आनन-फानन में सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक रितेश कुमार मोर गांव निवासी कमलेश राम का पुत्र है। फिलहाल इलाज के बाद उसकी स्थिति स्थिर है।

    पुलिस के मुताबिक यह घटना होली के मौके पर साउंड बॉक्स बजाने को लेकर हुए विवाद में हुई है। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक को गोली लगी है।

    अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रण में कर लिया, लेकिन इसके बावजूद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें- 

    Bhagalpur News: नवगछिया से एक ही स्कूल की दो छात्राएं हुईं लापता, मोबाइल भी घर पर छोड़ा; तलाश में जुटी पुलिस

    होली पर बेगूसराय में सरेआम हुई फायरिंग, 17 साल की लड़की के पैर में लगी गोली; मची अफरातफरी