Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    होली पर बेगूसराय में सरेआम हुई फायरिंग, 17 साल की लड़की के पैर में लगी गोली; मची अफरातफरी

    Updated: Sat, 15 Mar 2025 04:02 PM (IST)

    बिहार के बेगूसराय जिले में होली के दिन गोलीबारी की घटना में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की घायल हो गई। साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बरारी में हुई इस घटना में चमन टोल निवासी कृष्ण नंदन यादव की पुत्री कल्पना कुमारी को पैर में गोली लगी है। घायल लड़की को प्राथमिक उपचार के बाद बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    संवाद सूत्र, साहेबपुर कमाल (बेगूसराय)। बिहार के बेगूसराय जिले में साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बरारी अंतर्गत वार्ड 15 स्थित दियारा क्षेत्र के चमन टोल में पूर्व आक्रोश के कारण शुक्रवार को होली के दिन चली गोलीबारी में चमन टोल निवासी कृष्ण नंदन यादव की 17 वर्षीय पुत्री कल्पना कुमारी पैर में गोली लगने से घायल हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आनन फानन में स्वजन घायल को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां चिकित्सक ने मरीज की गंभीर हालत देख प्राथमिक उपचार के बाद बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

    इधर गोलीबारी की सूचना पर पहुंची साहेबपुर कमाल पुलिस ने गौतम कुमार एवं एक अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेजा। गिरफ्तारी में युवक से पुलिस ने पांच जिंदा कारतूस एवं एक देशी कट्टा बरामद की।

    पहले से चल रहा था विवाद

    • घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि शुक्रवार को होली के माहौल में चमन टोल निवासी पूर्व के मामला व झंझट से बौखलाई जम कर गोलीबारी की।
    • इसमें कल्पना घायल हुई थी। इधर स्वजनों का कहना है कि 2023 में ही चमन टोल के दुग्ध सेंटर पर गोलीबारी हुई थी। जिसमें खगड़िया व्यवहार न्यायालय के सेसन कोर्ट में मामला चल रहा है।
    • उक्त मामला चार्ज होने की स्थिति में है। अपराधी वर्ग उक्त मामले में जमानत चाह रहे थे। विपक्षी द्वारा जमानत में सहयोग नहीं करने की स्थिति में अपराधी वर्ग आक्रोश में आ पुनः गोलीबारी की। जिसमें एक युवती घायल हुई थी।

    हलसी प्रखंड मुख्यालय स्थित तालाब में बालक डूबा, खोज जारी 

    लखीसराय जिले में शनिवार को हलसी प्रखंड मुख्यालय स्थित तालाब में 12 वर्षीय सोहेल उर्फ साहिल जीवी डूब गया।  तालाब के अंदर उसकी खोजबीन की जा रही है।

    जानकारी के अनुसार हलसी निवासी संजय मिस्त्री के पुत्र शैलेश कुमार अपने चार पांच साथियों के कीचड़, रंग खेलकर प्रखंड मुख्यालय स्थित तालाब में स्नान करने गया।

    स्नान करने के क्रम में सोहेल गहरे पानी मे चल जाने से डूबने लगा। सोहेल को डूबते देखकर उसके साथियों ने हल्ला किया।

    हल्ला किए जाने के बाद स्थानीय लोगों ने तालाब पर जाकर खोजबीन शुरू की लेकिन नहीं मिला। जानकारी मिलते ही हलसी थानाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने पहुंचकर खोजबीन शुरू की। शैलेश के डूबने से उसके स्वजन का रो रोकर बुरा हाल है।

    यह भी पढ़ें-

    नवगछिया से एक ही स्कूल की दो छात्राएं हुईं लापता, मोबाइल भी घर पर छोड़ा; तलाश में जुटी पुलिस

    बिहार में नहीं थम रहे पुलिस पर हमले, अररिया और मुंगेर के बाद सारण में अधिकारियों पर भीड़ ने किया अटैक