विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वैशाली में रिटायर्ड आर्मी जवान ने छोटे भाई को गोलियों से भूना, हत्या के बाद लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर SP ऑफिस पहुंचा

Published: Sat, 24 Oct 2026 01:03 PM (IST)

वैशाली के धनुषी गांव में मकान विवाद को लेकर एक सेवानिवृत्त आर्मी जवान ने अपने छोटे भाई की गोली मारकर ...और पढ़ें

लाइसेंसी हथियार से छोटे भाई पर की फायरिंग

लाइसेंसी हथियार से छोटे भाई पर की फायरिंग

HighLights

  1. सेवानिवृत्त आर्मी जवान ने छोटे भाई की हत्या की।

  2. मकान विवाद को लेकर हुई गोलीबारी की घटना।

  3. आरोपी ने एसपी कार्यालय में किया आत्मसमर्पण।

जागरण संवाददाता, लालगंज(वैशाली)। वैशाली जिले के करताहां थाना क्षेत्र के धनुषी गांव में मकान विवाद ने खूनी रूप ले लिया। यहां एक सेवानिवृत्त आर्मी जवान ने अपने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सोमनाथ सिंह के रूप में हुई है, जबकि आरोपित बड़े भाई सुरेश सिंह हैं।

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। वारदात के बाद आरोपी लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर वैशाली एसपी कार्यालय पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सुबह पंचायत में नहीं सुलझा मकान का विवाद

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच मकान को लेकर विवाद चल रहा था। इसी मामले को सुलझाने के लिए घटना की सुबह गांव में पंचायत बुलाई गई थी।

हालांकि, पंचायत में विवाद का समाधान नहीं निकल सका। बताया जा रहा है कि पंचायत खत्म होने के कुछ घंटे बाद दोनों भाइयों के बीच तनाव बढ़ गया और मामला हिंसक हो गया।

लाइसेंसी हथियार से छोटे भाई पर की फायरिंग

आरोप है कि सेवानिवृत्त आर्मी जवान सुरेश सिंह ने अपने लाइसेंसी हथियार से छोटे भाई सोमनाथ सिंह पर कई गोलियां चलाईं। गोली लगने से सोमनाथ सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

गोली चलने की आवाज सुनते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और पुलिस को सूचना दी गई।

हत्या के बाद रिवॉल्वर लेकर SP कार्यालय पहुंचा आरोपी

घटना के बाद आरोपी सुरेश सिंह लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर वैशाली एसपी कार्यालय पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हालांकि, आत्मसमर्पण के घटनाक्रम और हथियार की बरामदगी से जुड़ी विस्तृत जानकारी की आधिकारिक पुष्टि की जानी बाकी है।

SP और FSL टीम ने संभाली जांच की कमान

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी शुभांक मिश्रा, सदर एसडीपीओ-2 गोपाल मंडल और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। करताहां और लालगंज थाने की पुलिस समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस टीम साक्ष्य जुटाने के साथ घटना के कारणों और वारदात से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रही है।

मकान विवाद में हत्या, पुलिस खंगाल रही हर पहलू

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मकान विवाद को घटना की वजह बताया जा रहा है। हालांकि, विवाद की पूरी पृष्ठभूमि और वारदात के समय दोनों भाइयों के बीच क्या हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी।

घटना के बाद धनुषी गांव में तनाव और सनसनी का माहौल है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें- 'न मुझे मरने का गम, न जीने की खुशी', अनंत सिंह बोले- JDU कार्रवाई करे; बिहार में 100 ललन सिंह हैं.. मैं नहीं जानता