विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार के महनार डकैती कांड का नेपाल कनेक्शन, मास्टरमाइंड जमीला खातून का दामाद गिरफ्तार; बम ब्लास्ट कर हुई थी लूट 

Published: Sat, 02 May 2026 07:46 AM (IST)

वैशाली के महनार में आभूषण दुकानदार के घर हुई डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है, जिसमें नेपाल कनेक्शन सामने आया है।

महनार डकैती कांड का आरोपी गिरफ्तार। सांकेतिक फोटो

महनार डकैती कांड का आरोपी गिरफ्तार। सांकेतिक फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हाजीपुर। वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र में बीते 21 अप्रैल की रात आभूषण दुकानदार के घर हथियार और बम के बल पर हुई डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी की पहचान कर एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। बाकी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

आरोपी की समस्तीपुर से हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार आरोपी समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मद आलम का पुत्र नौशाद बताया गया है। उसके पास से लूटी गई 21,400 रुपये नकद और घटनास्थल पर इस्तेमाल किया गया मोबाइल बरामद हुआ है।

नेपाल गैंग के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम

एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि जांच में शिवहर निवासी इदरीश नट की पत्नी जमीला खातून इस घटना की मास्टरमाइंड निकली है। इदरीश नट नेपाल के गिरोह के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देता है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे सभी बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

डकैती कांड का एसआईटी ने किया खुलासा

एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ महनार प्रवीण कुमार के नेतृत्व में जिला आसूचना इकाई और स्थानीय थाना के साथ एसआईटी का गठन किया गया था। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और तकनीकी विश्लेषण में एक संदिग्ध मोबाइल नंबर मिला, जो जमीला खातून के नाम से पंजीकृत था। कॉल डिटेल से पता चला कि मोबाइल का उपयोग जमीला की पुत्री और दामाद नौशाद कर रहे थे।

बेतिया में रची गई थी लूट की साजिश

जांच में सामने आया कि डकैती की साजिश पूर्व नियोजित तरीके से बेतिया में रची गई थी। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों से स्पष्ट हुआ कि जमीला का पति इदरीश नट मुख्य अभियुक्त है। घटना में शामिल सभी फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। तकनीकी और मानवीय स्रोतों से सूचना जुटाकर पुलिस त्वरित कार्रवाई कर रही है। वैशाली पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

21 अप्रेल की रात आभूषण दुकानदार के घर में डकैती

गोरतलब हो कि बीते दिनों महनार थाना के परमानंदपुर गांव में रंजीत कुमार के घर में एक दर्जन से अधिक की संख्या में आए हथियार बंद बदमाशों ने करीब 50 हजार रुपए नगद और 50 ग्राम से अधिक सोना के आभूषण लूट लिया। इस दौरान बदमाशों ने गोली बारी एवं बमबाजी किया।

जिसमें दो व्यक्ति घायल हो गए। एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महनार थाना के अपर थाना अध्यक्ष उदय कुमार एवं डायल 112 पर प्रतिनियुक्त दरोगा सुकलेश कुमार को निलंबित कर दिया था।

यह भी पढ़ें- बिहार के हाजीपुर में प्रेमी ने बीच सड़क पर महिला की गला रेतकर की हत्या, मगरहट्टा पोखर के पास वारदात

यह भी पढ़ें- नालंदा: मायके से लौट रही मां-बेटी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान महिला ने तोड़ा दम