बिहार के हाजीपुर में प्रेमी ने बीच सड़क पर महिला की गला रेतकर की हत्या, मगरहट्टा पोखर के पास वारदात
वैशाली जिले के हाजीपुर में मगरहट्टा पोखर के पास एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने ...और पढ़ें

महिला की गला रेतकर की हत्या

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हाजीपुर। वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र के मगरहट्टा पोखर के समीप देर शाम बदमाशों ने एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी। जब तक लोग जुटते, अपराधी वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुका था। घायल अवस्था में महिला को परिजन आनन-फानन में सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतका की पहचान हेला बाजार निवासी स्वर्गीय सकलदीप पासवान की पत्नी हेमंती देवी (32) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी विक्रम सिहाग, एसडीपीओ सदर-1 सुबोध कुमार और नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
घटनास्थल को सुरक्षित कर साक्ष्य संकलन शुरू किया गया। FSL टीम को भी बुलाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।
मृतका और अभियुक्त साथ में आते-जाते देखे गए
एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त की पहचान उसी मोहल्ले के निवासी इंदल पासवान के रूप में हुई है। घटना से पूर्व मृतका और अभियुक्त साथ में आते-जाते देखे गए हैं। प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
एसपी ने कहा कि विधि-व्यवस्था की स्थिति पूर्णतः सामान्य है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
