विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खेत में बिछे बिजली के तार ने ली किसान की जान, पानी पीने के दौरान लगा करंट; वैशाली में दर्दनाक हादसा

Published: Sat, 02 May 2026 08:30 AM (IST)

राघोपुर के लिटियाही दियारा में मकई के खेत में जंगली जानवरों से फसल बचाने के लिए लगाए गए बिजली के ...और पढ़ें

अस्पताल में जुटे स्वजन। फोटो जागरण

अस्पताल में जुटे स्वजन। फोटो जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, राघोपुर। वैशाली जिले के रूस्तमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लिटियाही दियारा में मकई के खेत में जंगली जानवर से फसल बचाने के उद्देश्य से घेरे गए बिजली के तार की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। मौत की सूचना पर गांव में कोहराम मच गया। 

मृतक का नाम देवेंद्र था और वह 55 साल के थे। उनकी मौत से स्वजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उसके बाद स्वजन शव लेकर गांव चले गए।

जानकारी के अनुसार, लिटियाही दियारा में मकई के खेत में स्थानीय किसान जंगली जानवर से फसल बचाने के उद्देश्य से बिजली का तार से चारों तरफ घेरा लगाए हुए था।

पानी पीने के दौरान हुई मौत

देवेंद्र राय अपने बथान के निकट केला बागान में काम करने गए थे। काम करने के दौरान प्यास लगने के क्रम में वह बगल की किस के खेत में जहां पानी पीने के दौरान करंट की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए।

मौके पर मौजूद लोगों के शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग जुट गए। आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद बुजुर्गों को मृत घोषित कर दिया।

मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस घटना के संबंध में जानकारी लेने के बाद पोस्टमार्टम की कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद स्वजन शव लेकर गांव चले गए।

मृतक के परिवार वालों ने बताया कि देवेंद्र राय केला बागान में काम करने गए थे। प्यास लगने के कारण वह बगल के खेत में गए जहां करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।

परिवार वालों ने बताया कि किस के द्वारा खेत में बिछाए गए बिजली की तार की चपेट में आने से कई जानवर की पूर्व में मौत हो चुकी है। मृतक के परिवार वालों ने किसान पर कार्रवाई करने की मांग की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

यह भी पढ़ें- बिहार के महनार डकैती कांड का नेपाल कनेक्शन, मास्टरमाइंड जमीला खातून का दामाद गिरफ्तार; बम ब्लास्ट कर हुई थी लूट 

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में मां और तीन बच्चों की मौत का रहस्य चार माह बाद भी अनसुलझा