विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वैशाली के बेलसर में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, स्प्रिट-बोतलें और ब्रांडेड रैपर बरामद; भगदड़ में एक गिरफ्तार

Published: Thu, 30 Apr 2026 09:09 AM (IST)

वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चकगुलामुद्दीन गांव के एक बगीचे में चल रही नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।

जागरण संवाददाता, हाजीपुर। वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकली शराब के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। चकगुलामुद्दीन गांव के एक बगीचे में चल रही अवैध शराब फैक्ट्री पर छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में जहरीली शराब, स्प्रिट, खाली बोतलें और ब्रांडेड रैपर बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में एक शराब माफिया को भी गिरफ्तार किया गया है।

गुप्त सूचना पर छापेमारी, भगदड़ में एक गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर बेलसर थाना पुलिस ने चकगुलामुद्दीन गांव के एक बगीचे में छापेमारी की। पुलिस टीम को देखते ही वहां मौजूद शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया। मौके से भागने की कोशिश कर रहे अपराधियों को पुलिस ने खदेड़ा, जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य फरार हो गए।

बगीचा बना था शराब फैक्ट्री

तलाशी के दौरान नजारा चौंकाने वाला था। पूरा बगीचा अवैध शराब फैक्ट्री में तब्दील किया गया था। जगह-जगह स्प्रिट से भरे कंटेनर, खाली बोतलें, ढक्कन और तैयार नकली शराब रखी हुई थी।

Vaishali Liqour

पुलिस को हरियाणा, उत्तर प्रदेश और झारखंड के नामी ब्रांड्स के रैपर भी बरामद हुए हैं, जिनमें ब्लेंडर्स प्राइड, रॉयल स्टैग और इम्पीरियल ब्लू जैसे ब्रांड शामिल हैं। इन रैपर का इस्तेमाल कर नकली शराब को असली बताकर बाजार में खपाने की तैयारी थी।

Vaishali Fake Liqour

सूत्रों के मुताबिक के मुताबिक बरामद शराब बेहद जहरीली हो सकती थी, जिससे बड़ी जनहानि की आशंका थी। समय रहते कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस गिरोह के तार किन-किन राज्यों से जुड़े हैं।

यह भी पढ़ें- सुल्तानगंज शूटआउट : सिर में फंसी है गोली, ICU पटना में जिंदगी की जंग लड़ रहे सभापति राजकुमार गुड्डू

यह भी पढ़ें- सुल्तानगंज शूटआउट : भागलपुर में श्रद्धांजलि सभाओं में उमड़ा आक्रोश, ईओ कृष्ण भूषण की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण