विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार के वैशाली में दर्दनाक हादसा: भोज खाने जा रहे बच्चों से भरी नाव नदी में डूबी, 11 मासूमों की मौत

Published: Tue, 13 Oct 2026 09:40 PM (IST)

वैशाली के राघोपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक नाव हादसा हुआ है। भोज खाने जा रहे लोगों से भरी नाव ...और पढ़ें

भोज खाने जा रहे बच्चों से भरी नाव नदी में डूबी, 11 मासूमों की मौत

भोज खाने जा रहे बच्चों से भरी नाव नदी में डूबी, 11 मासूमों की मौत

HighLights

  1. राघोपुर में भोज पर जा रही नाव डूबी।

  2. हादसे में 11 बच्चों की दर्दनाक मौत हुई।

  3. मृतकों की उम्र 10 से 15 वर्ष के बीच थी।

संवाद सूत्र, राघोपुर। राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद पंचायत में मंगलवार की रात्रि नाव हादसे में 11 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मौत की सूचना पर गांव में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, रामपुर श्यामचंद पंचायत के भगतान टोला स्थित माता महारानी स्थान के निकट सिंघेश्वर राय के यहां भोज था। एक छोटी नाव पर करीब 15 से 20 बच्चे सवार होकर भोज खाने के लिए ढाब के उस तरफ जा रहे थे।

WhatsApp Image 2026-10-13 at 9.15.12 PM

इसी दौरान बीच ढाब में नाव डूब गई। नाव डूबने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही रामपुर श्यामचंद पंचायत के लोग एवं आसपास के गांव के लोग घटनास्थल पर जुट गए।

स्थानीय लोगों की मदद से घंटे भर की मशक्कत के बाद कई बच्चों को बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को आनन-फानन में इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर फतेहपुर पहुंचाया गया।

WhatsApp Image 2026-10-13 at 9.21.34 PM

PHC में मची अफरा-तफरी

रामपुर श्यामचंद में नाव हादसे के बाद स्थानीय लोग पानी में डूबे लोगों को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर फतेहपुर पहुंचे, जहां डॉक्टर द्वारा जांच के बाद 11 बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया।

WhatsApp Image 2026-10-13 at 9.15.15 PM

इस दौरान अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मची रही। पूरा अस्पताल परिसर स्थानीय लोगों की भीड़ से भर गया। मृतकों के परिवार वालों का रोते-रोते बुरा हाल है।

घटना की सूचना पर राघोपुर प्रखंड में कोहराम मच गया। प्रखंड के विभिन्न गांव से लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर एवं रामपुर श्यामचंद घटनास्थल पर पहुंच गए।

पुलिस और प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है। आगे की कार्रवाई जारी है।

मृतकों के नाम

  • पिंकी कुमारी उम्र 13 वर्ष पिता डोमन राय
  • अंकिता कुमारी उम्र 6 वर्ष पिता राज किशोर राय
  • सुनीता कुमारी पिता राज किशोर राय
  • आर्यन कुमार पिता गिरधारी राय
  • अलीशा कुमारी उम्र 18 वर्ष पिता सुरेश राय
  • सिकी कुमारी पिता सुरेश राय
  • भोणू कुमारी पिता रामप्रवेश राय
  • मीरा कुमारी पिता लालू राय
  • नमन कुमार उम्र 10 वर्ष पिता मुकेश राय

सभी ग्राम रामपुर श्यामचंद थाना राघोपुर जिला वैशाली के रहने वाले हैं।