सोनपुर मेला ड्यूटी के बीच छुट्टी मांगना पड़ा भारी, डीएम ने DPO का आवेदन किया Rejects; मेडिकल बोर्ड करेगा जांच
सोनपुर मेला ड्यूटी के बीच आईसीडीएस की जिला प्रोग्राम पदाधिकारी किरण शर्मा का अवकाश आवेदन जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने खारिज कर दिया है। बुखार का हवाला देने पर डीएम ने उन्हें तत्काल ड्यूटी पर लौटने और स्वास्थ्य जांच के लिए मेडिकल बोर्ड गठित करने का आदेश दिया।

अधिकारियों की जिम्मेदारी पर प्रशासन सख्त
HighLights
सोनपुर मेला ड्यूटी के बीच डीपीओ की छुट्टी खारिज।
जिलाधिकारी ने बुखार के दावे पर मेडिकल बोर्ड गठित किया।
अधिकारी को तत्काल कार्यस्थल पर लौटने का निर्देश दिया गया।
जागरण संवाददाता, सोनपुर(वैशाली)। Sonpur Mela News: सोनपुर मेला शुरू होने से पहले छपरा जिला प्रशासन ने अधिकारियों की ड्यूटी को लेकर सख्त रुख अपना लिया है। मेले की तैयारियों के बीच छुट्टी मांगने वाली आईसीडीएस की जिला प्रोग्राम पदाधिकारी किरण शर्मा का आवेदन जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने खारिज कर दिया है।
डीपीओ ने बुखार से पीड़ित होने का हवाला देते हुए दो दिनों की छुट्टी मांगी थी, लेकिन प्रशासन ने मेला ड्यूटी की अहमियत को देखते हुए उन्हें तत्काल काम पर लौटने का निर्देश दिया है। इतना ही नहीं, उनके स्वास्थ्य संबंधी दावे की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड गठित करने का भी आदेश दिया गया है।
22 और 23 नवंबर की छुट्टी मांगी, डीएम ने नहीं दी मंजूरी
जानकारी के अनुसार, आईसीडीएस की जिला प्रोग्राम पदाधिकारी किरण शर्मा ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर 22 और 23 नवंबर को अवकाश देने का अनुरोध किया था। उन्होंने इसके पीछे बुखार से पीड़ित होने का कारण बताया था।
हालांकि, सोनपुर मेला के उद्घाटन और आयोजन से जुड़ी प्रशासनिक जिम्मेदारियों को देखते हुए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने उनके अवकाश आवेदन को स्वीकार नहीं किया। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि संबंधित पदाधिकारी तत्काल अपने कार्यस्थल पर उपस्थित होकर सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करें।
बुखार की शिकायत पर मेडिकल बोर्ड करेगा स्वास्थ्य की जांच
इस मामले में जिलाधिकारी ने केवल छुट्टी का आवेदन खारिज करने तक ही कार्रवाई सीमित नहीं रखी। डीपीओ की ओर से बताई गई बीमारी की स्थिति की चिकित्सकीय जांच कराने का भी निर्णय लिया गया है।
इसके लिए सिविल सर्जन, सारण को तत्काल मेडिकल बोर्ड गठित करने और किरण शर्मा के स्वास्थ्य की जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट से उनकी स्वास्थ्य स्थिति का चिकित्सकीय आकलन किया जाएगा।
लाखों श्रद्धालुओं की भीड़, अधिकारियों की जिम्मेदारी पर प्रशासन सख्त
विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। इस बार भी मेले के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन सुरक्षा, विधि-व्यवस्था और अन्य जरूरी इंतजामों में जुटा है।
ऐसे में अधिकारियों की भूमिका काफी अहम हो जाती है। महिला एवं बाल सुरक्षा समेत विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालने वाले पदाधिकारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।
मेला ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अधिकारियों को स्पष्ट संदेश
डीएम की इस कार्रवाई को मेला ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सख्त प्रशासनिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। प्रशासन का जोर इस बात पर है कि इतने बड़े आयोजन के दौरान निर्धारित जिम्मेदारियों का निर्वहन समय पर हो।
हालांकि, बीमारी की स्थिति में मेडिकल जांच के आधार पर स्वास्थ्य का आकलन किया जाएगा। फिलहाल डीपीओ को तत्काल ड्यूटी पर लौटने का निर्देश दिया गया है। सोनपुर मेला के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन अधिकारियों की जिम्मेदारियों और व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए हुए है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।