वैशाली में घूस लेते महिला दारोगा का वीडियो वायरल, जांच के बाद SSP ने किया सस्पेंड; विभागीय कार्रवाई शुरू
हाजीपुर में कटहरा थाना की पुलिस अवर निरीक्षक नेहा सिन्हा को रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने पर निलंबित किया गया।

एसएसपी ने दारोगा को किया सस्पेंड। (फाइल फोटो)
HighLights
पुलिस अवर निरीक्षक नेहा सिन्हा रिश्वत लेते वीडियो में दिखीं।
इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने के बाद हुई कार्रवाई।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
जागरण संवाददाता, हाजीपुर। कटहरा थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक नेहा सिन्हा का कांड के सिलसिले में रुपये लेते हुए वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने का मामला संज्ञान में आते ही वरीय पुलिस अधीक्षक ने एसडीपीओ महुआ से जांच के बाद नेहा सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए पुलिस लाइन हाजिर कर दिया।
विभागीय कार्रवाई प्रारंभ की गई है। यह जानकारी एसएसपी शुभांक मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। गौरतलब हो कि महिला दारोगा का रिश्वत लेते वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने की खबर गुरुवार की अंक में दैनिक जागरण में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया।
खबर प्रकाशित किए जाने के बाद शुभांक मिश्रा ने महिला दारोगा को निलंबित कर दिया। इसकी जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो के संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा द्वारा गंभीरता से संज्ञान लेते हुए मामले की जांच एसडीपीओ महुआ पोलसत कुमार से कराई गई।
जांच के क्रम में प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर संबंधित पुलिस पदाधिकारी की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित करते हुए पुलिस लाइन हाजिर किया गया है और विभागीय कार्यवाही प्रारंभ की गई है।
पुलिस विभाग में अनुशासन, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा अपने कर्तव्यों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की अनियमितता, भ्रष्ट आचरण अथवा कदाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
गौरतलब हो कि दैनिक जागरण में गुरुवार के अंक में महिला दारोगा के रिश्वत लेते इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित किए जाने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने मामले की जांच एसडीपीओ महुआ से कराई।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।