विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट मोड पर वैशाली पुलिस, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर

Published: Sat, 10 Oct 2026 02:38 PM (IST)

वैशाली पुलिस दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और शांति सुनिश्चित करने के लिए अलर्ट पर है। डीआईजी चंदन ...और पढ़ें

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट मोड पर वैशाली पुलिस

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट मोड पर वैशाली पुलिस

HighLights

  1. वैशाली पुलिस दुर्गा पूजा के लिए अलर्ट मोड पर।

  2. डीआईजी ने तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया।

  3. सोशल मीडिया और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी।

जागरण संवाददाता, हाजीपुर। आगामी दुर्गा पूजा पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांति-व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस उप महानिरीक्षक, तिरहुत क्षेत्र, मुजफ्फरपुर चंदन कुमार कुशवाहा द्वारा वैशाली पुलिस की तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा,सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार,रक्षित डीएसपी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। 

निरीक्षण के दौरान पुलिस केंद्र में गठित विभिन्न टीमों की कार्यक्षमता, तत्परता एवं दंगा नियंत्रण अभ्यास (Riot Control Drill) का सूक्ष्मतापूर्वक अवलोकन किया गया। साथ ही, आपातकालीन परिस्थितियों एवं संभावित विधि-व्यवस्था संबंधी चुनौतियों से निपटने हेतु उपलब्ध संसाधनों, सुरक्षा उपकरणों तथा परिस्थितिजन्य रणनीतियों की समीक्षा की गई।

आवश्यक दिशा-निर्देश एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की

डीआईजी चंदन कुमार कुशवाहा ने पुलिस बल को किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यूनतम समय में घटनास्थल पर पहुंचने, प्रभावी समन्वय स्थापित करने तथा स्थिति को नियंत्रित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की।

इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों और जवानों को भीड़ नियंत्रण, उपद्रवियों से निपटने और संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाए और सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जाए ताकि किसी तरह की अफवाह न फैले।

जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम 

वैशाली पुलिस ने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें की जा रही हैं और पूजा पंडालों की सुरक्षा को लेकर भी विशेष योजना बनाई गई है।

वैशाली पुलिस आगामी दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है। पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल सतर्क, सजग एवं तत्पर है।

यह भी पढ़ें- वैशाली के बेलसर PHC में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी समेत 3 गिरफ्तार