विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM मोदी ने निभाया रामविलास का वादा, वैशाली में 1300 एकड़ भूमि पर इंडस्ट्रियल एरिया का शिलान्यास

Published: Sat, 21 Nov 2026 05:52 PM (IST)

प्रधानमंत्री मोदी ने हाजीपुर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, जिससे बिहार और विशेषकर हाजीपुर के विकास को गति मिलेगी। 

रामविलास पासवान और नरेंद्र मोदी। फाइल फोटो- X/narendramodi

रामविलास पासवान और नरेंद्र मोदी। फाइल फोटो- X/narendramodi

HighLights

  1. पीएम मोदी ने हाजीपुर में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया।

  2. रामविलास पासवान से संबंधों को निभाते हुए चिराग को लाभ।

  3. औद्योगिक विकास और रोजगार के अवसर हाजीपुर को मिलेंगे।

जागरण संवाददाता, हाजीपुर। हाजीपुर संसदीय क्षेत्र में शनिवार को बड़ा आयोजन। तरक्की का संदेश लेकर खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यहां पहुंचे थे।

वैसे तो इस बड़े आयोजन के माध्यम से पूरे बिहार की तरक्की का संदेश पीएम मोदी दे गए, लेकिन इसका सबसे बड़ा फायदा हाजीपुर के सांसद और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग को हुआ।

पीएम मोदी ने बीते लोकसभा चुनाव के दौरान हाजीपुर संसदीय क्षेत्र के लोगों से किए गए अपने वायदे को तो निभाया ही है। साथ ही साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के साथ अपने प्रगाढ़ रिश्तों को भी निभाया है।

चिराग ने जताया आभार

हाजीपुर संसदीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री के बड़े कार्यक्रम को लेकर चिराग काफी गदगद है और उन्होंने अपनी और पार्टी लोजपा रामविलास की ओर से पीएम मोदी के प्रति आभार प्रकट किया है।

यहां बताते चलें कि हाजीपुर संसदीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी का यह अब तक का सबसे बड़ा ऐसा आयोजन था, जिसके माध्यम से हाजीपुर और बिहार को तरक्की का संदेश दिया गया है।

इस बड़े आयोजन में प्रधानमंत्री ने चिराग के संसदीय क्षेत्र के राघोपुर में कच्ची दरगाह से बिदुपुर के बीच सिक्सलेन सेतु का लोकार्पण किया है।

वहीं राजापाकर, जंदाहा और महुआ अंचल क्षेत्र की 1300 एकड़ भूमि पर औद्योगिक क्षेत्र का शिलान्यास भी किया है। इसके अलावा भी हाजीपुर संसदीय क्षेत्र में कई और योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया है।

इससे आने वाले दिनों में ना सिर्फ हाजीपुर संसदीय क्षेत्र काफी तेजी के साथ विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा बल्कि औद्योगिक विकास से हाजीपुर के युवाओं को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे।

हाजीपुर संसदीय क्षेत्र के राजापाकर औद्योगिक क्षेत्र की 100 एकड़ भूमि पर निफ्टेम की स्थापना की मंजूरी भी केंद्रीय कैबिनेट के स्तर पर बीते वर्ष ही दी जा चुकी है। आने वाले दिनों में यह सपना भी यहां साकार होगा। 

चिराग ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री जी और हाजीपुर की जनता के आशीर्वाद से आज वे अपने पिता के सपनों को साकार करने की दिशा में पूरी तन्मयता के साथ जुटे हुए हैं।

उनके पिता हमेशा कहते थे कि हाजीपुर की धरती उनकी मां के सामान है और वे भी यहां के लोगों को अपना घर-परिवार ही मानते हैं और आगे भी मानते हुए हाजीपुर की तरक्की के लिए काम करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें- दरभंगा के ईंट भट्ठे पर फंदे से लटका मिला मुजफ्फरपुर के जेसीबी चालक का शव, हत्या की आशंका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।