विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खौफनाक VIDEO : राघोपुर में ट्रैक्टर दौड़ा-दौड़ाकर रौंदता रहा शख्स, लोग एक-दूसरे पर भांजते रहे लाठियां

By Ravikant KumarEdited By: Yogesh Sahu
Published: Tue, 05 Dec 2023 02:13 PM (IST)Updated: Tue, 05 Dec 2023 02:36 PM (IST)

Bihar Crime बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। इसमें दो पक्षों ...और पढ़ें

जमीनी विवाद में मारपीट में टैक्टर से रौंदा पांच घायल, मारपीट का वीडियो प्रसारित
जमीनी विवाद में मारपीट में टैक्टर से रौंदा पांच घायल, मारपीट का वीडियो प्रसारित

HighLights

  1. जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट
  2. झड़प के दौरान पांच लोग हुए घायल, एक की हालत गंभीर

जागरण संवाददाता हाजीपुर। रुस्तमपुर ओपी के कर्मोंपुर गांव में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच खेत जोतने को लेकर जमकर मारपीट हुई। यह घटना बीते शनिवार को घटी। इसका वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

मारपीट के दौरान एक पक्ष के लोगों ने ट्रैक्टर से कई लोगों को कुचल दिया। वीडियो में देखा जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक मारपीट के दौरान ट्रैक्टर लेकर चारों तरफ दौड़ाकर लोगों को रौंद रहा है।

इससे दोनों पक्ष के करीब पांच व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर में भर्ती कराया गया।

डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मित लाल राय को एनएमसीएच रेफर कर दिया है। मारपीट में एक पक्ष के मितलाल राय, नदीप राय, विपत राय एवं दूसरे पक्ष के अखिलेश राय, दहाउर राय गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

मितलाल राय का एनएमसीएच में इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस मामले में दोनों पक्षों ने रूस्तमपुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पुलिस ने दो व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है। मारपीट का इंटरनेट मीडिया पर वीडियो भी तेजी से प्रसारित हो रहा है।

जमीन जोतने को लेकर हुआ विवाद

बताया जाता है कि कर्मोंपुर निवासी पुलिस राय, चन्द्रकेत राय, राजदेव राय एवं मितलाल राय, लालमोहन राय के बीच खेत बोने को लेकर विवाद हुआ था। इसी के चलते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।

मितलाल राय अपनी जमीन पर खेती करते हैं। मितलाल राय के साढ़ू के जमीन को बटाई पर लेकर पुलिस राय खेती करते हैं। उसी जमीन को जोतने को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी।

मारपीट का वीडियो प्रसारित

इंटरनेट मीडिया पर मारपीट का वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो में करीब दर्जनभर लोग लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे के ऊपर हमला कर रहे हैं।

वायरल वीडियो में ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर चारों तरफ चला रहा था। वह कई लोगों को रौंद रहा है। हालांकि, दैनिक जागरण वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल वीडियो में ट्रैक्टर दौड़ने के अलावा करीब दर्जनभर लोग लाठी-डंडे से हमला कर रहे हैं। वीडियो रूस्तमपुर ओपी के करमोपुर का बताया जा रहा है।

इस संबंध में सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि रूस्तमपुर ओपी के करमोपुर में जमीनी विवाद में मारपीट हुई है।

उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों की तरफ से लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। स्थानीय राजदेव राय एवं लालमोहन राय को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें

Muzaffarpur News: दहेज की मांग और बेटी के जन्म के बाद महिला को ससुराल से निकाला, मामला दर्ज

Bihar Crime: पहले नौकरी का झांसा देकर ठगी...फिर कंपनी के संचालकों ने झारखंड की युवती को दो माह तक बनाए रखा बंधक, काटने की भी देते रहे धमकी