विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Muzaffarpur News: दहेज की मांग और बेटी के जन्म के बाद महिला को ससुराल से निकाला, मामला दर्ज

By Arun Kumar JhaEdited By: Mukul Kumar
Published: Tue, 05 Dec 2023 01:47 PM (IST)

दहेज और बेटी के जन्म के बाद महिला को ससुराल से निकाले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. सदमें में आकर पति रहता था बीमार
  2. 2018 में हुई थी शादी

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। शादी के बाद दस लाख रुपये की मांग और बेटी के जन्म होने पर ससुराल वालों ने प्रताड़ित किया। इसके बाद पति की मृत्यु हो गई तो महिला को घर से निकाल दिया। इस संबंध में कटरा थाना के पहसौल गांव स्थित मायके में रह रही अंकिता कुमारी ने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

इसमें उसने ससुराल वालों पर पश्चिम चंपारण जिला के शिकारपुर थाना के मथुरा वार्ड-11 के दुर्गेश गुप्ता, सुरभि गुप्ता, सुनीता गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, संजीव कुमार व सविता देवी को आरोपित बनाया है। इन सभी पर महीने ने उसके मायके में पहुंच कर कई सादा कागज पर जबरन हस्ताक्षर कराने का आरोप लगाया है।

दस लाख रुपये की मांग

प्राथमिकी में अंकिता ने कहा कि उसकी 29 जून, 2018 को पश्चिमी चंपारण जिला के शिकारपुर थाना के मथुरा वार्ड-11 के आकाशदीप गुप्ता के साथ हुई थी। शादी के एक सप्ताह के बाद से ही आरोपित उससे दहेज के रूप में दस लाख रुपये की मांगने करने लगे।

महिला को अपमानित करते थे ससुराल के लोग

इससे इनकार करने पर उसे प्रताड़ित करते थे। 18 मई, 2020 को उसने एक बेटी को जन्म दिया। इसके बाद ससुराल वाले उसे कुलक्षणी कह कर अपमानित करते थे।

इस सदमें में आकर उसके पति बीमार रहने लगे। 11 मई, 2021 को उसके पति की मृत्यु हो गई। इसके बाद उसके पति व उसका बैंक पासबुक, डेबिट कार्ड व स्त्रीधन छीन कर उसे ससुराल से निकाल दिया गया।

यह भी पढ़ें- पहले नौकरी का झांसा देकर ठगी...फिर कंपनी के संचालकों ने झारखंड की युवती को दो माह तक बनाए रखा बंधक, काटने की भी देते रहे धमकी

यह भी पढ़ें- मधुबनी में हार्डवेयर व्यवसायी के मुंशी से छह लाख की लूट, बाइक से आए नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम