Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राघोपुर में जमीनी विवाद में दिनदहाड़े चली ताबड़तोड़ गोलियां, 9 लोग गिरफ्तार; देसी कट्टा और कारतूस बरामद

    राघोपुर के वीरपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी हुई जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। घटनास्थल से हथियार कारतूस और वाहन बरामद किए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भूमि विवाद कई वर्षों से चला आ रहा है और पहले भी कई बार झड़पें हो चुकी हैं।

    By Ravikant Kumar Edited By: Piyush Pandey Updated: Mon, 12 May 2025 07:51 PM (IST)
    Hero Image
    पुलिस ने देसी कट्टा और कारतूस किया जब्त। (जागरण)

    संवाद सूत्र, राघोपुर। जुड़ावनपुर थाना के वीरपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच सोमवार की दोपहर गोलीबारी हुई। दोनों पक्षों के बीच दर्जनों राउंड गोलियां चली। इस दौरान अफरातफरी मच गई। गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घटना की जानकारी जुड़ावनपुर थाना अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष पुलिस पदाधिकारी एवं बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर 9 व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस ने मौके से एक कार, एक हीरो बाइक, एक अपाचे, छह खोखा, आठ कारतूस एवं दो देसी कट्टा बरामद किया।

    यह जानकारी थाना अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने कहा कि वीरपुर में गोलीबारी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर 9 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

    कई वर्षों से चल रहा भूमि विवाद

    मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय नेमन राय एवं गणेश राय के बीच पिछले कई वर्षों से भूमि विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों के बीच कई बार गांव में पंचायत हुई। दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी भी हुई।

    पुलिस ने 9 लोगों को किया गिरफ्तार।

    करीब 5 दिन पहले भी दोनों पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर गोलीबारी हुई थी। सोमवार की सुबह विवाद को लेकर नेमन राय के भतीजा के साथ मारपीट किया गया। मारपीट के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद धीरे-धीरे बढ़ गया।

    दोपहर में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद गोलीबारी शुरू हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच दर्जनों राउंड गोलियां चली। गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका गूंज उठा।

    पुलिस ने 9 लोगों को किया गिरफ्तार

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर 9 व्यक्तियों को देसी कट्टा, कारतूस, कार, बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्तार व्यक्तियों को थाने पर लाकर पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

    गिरफ्तार किए गए व्यक्ति जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर निवासी नगीना राय के 30 वर्षीय पुत्र उपेंद्र कुमार, पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के हरदास पुर वार्ड नंबर 4 निवासी डोमन राय के पुत्र मनी शंकर राय, स्वर्गीय कैलाश राय के पुत्र नागदेव राय हैं।

    वहीं, समस्तीपुर जिले के मोहनपुर पटोरी थाना के पत्थर घाट मोहनपुर वार्ड नंबर 4 निवासी डोमन राय के पुत्र शिव सुंदर राय, बिदुपुर थाना क्षेत्र के बिशनपुर सैद अली निवासी स्वर्गीय मुन्नीलाल राय के पुत्र मंटू राय, मोहद्दीनगर थाना क्षेत्र के हसनपुर सुल्तानपुर निवासी शंकर राय के पुत्र अजय कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।

    वीरपुर निवासी सोनेलाल राय के पुत्र देश रत्न राय, समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के भुनेला राय के पुत्र मीतल राय, वीरपुर वार्ड नंबर फुदेना राय के पुत्र राहुल कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।

    जुड़ावनपुर थाना अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि वीरपुर वार्ड नंबर 12 में भूमि विवाद की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर 9 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

    मौके से कार दो बाइक, छह खोखा, आठ कारतूस एवं दो देसी कट्टा बरामद किया गया। प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

    यह भी पढ़ें-

    हाजीपुर में अवैध खनन माफियाओं की खैर नहीं, एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को दिया ये निर्देश

    Hajipur News: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा बिदुपुर, जमीनी विवाद में बड़े भाई ने की छोटे की हत्या