हाजीपुर स्टेशन पर भी रुकेगी राजधानी एक्सप्रेस? केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रेल मंत्री को लिखा लेटर
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर हाजीपुर स्टेशन पर डिब्रूगढ़ और नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की है।
-1791807044216_m.webp)
चिराग पासवान। (फोटो- ANI)
HighLights
चिराग पासवान ने रेल मंत्री को लिखा पत्र।
हाजीपुर स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग।
डिब्रूगढ़ और नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के लिए अनुरोध।
जागरण संवाददाता, हाजीपुर। केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद चिराग पासवान ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर हाजीपुर स्टेशन पर डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस (12424) और नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (12423) का ठहराव सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया है।
उन्होंने पत्र में हाजीपुर निवासी अनिल पासवान और मनोज पासवान की ओर से दिए गए अनुरोध पत्र का हवाला दिया है।
केंद्रीय मंत्री ने पत्र में लिखा है कि पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल के अंतर्गत हाजीपुर स्टेशन काफी महत्वपूर्ण है। यहां आसपास के दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में यात्री विभिन्न स्थानों के लिए ट्रेन पकड़ने आते हैं।
इनमें दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। चिराग पासवान ने क्षेत्र के दर्जनों गांवों के यात्रियों की परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए रेल मंत्री से इस मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का अनुरोध किया है।
उन्होंने नियमानुसार हाजीपुर स्टेशन पर दोनों राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव के लिए आवश्यक अग्रेतर कार्रवाई कराने की अपील की है।
बहुत दिन से हाजीपुर के लोगों के द्वारा यह मांग उठाई जा रही है। इन ट्रेनों के रुकने से यहां के लोगों को काफी सहूलियत होगी।
यह भी पढ़ें- 'निकले थे ज्ञापन लेकर, लौटे CJI से सबक लेकर', राहुल गांधी को चिराग पासवान ने खूब सुनाया
