विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'निकले थे ज्ञापन लेकर, लौटे CJI से सबक लेकर', राहुल गांधी को चिराग पासवान ने खूब सुनाया

Published: Mon, 12 Oct 2026 04:01 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है, जब उन्हें मुख्य न्यायाधीश से मिलने का समय ...और पढ़ें

राहुल गांधी पर च‍िराग पासवान ने क‍िया तंज। फाइल

राहुल गांधी पर च‍िराग पासवान ने क‍िया तंज। फाइल

HighLights

  1. राहुल गांधी को CJI से मिलने का समय नहीं मिला।

  2. चिराग पासवान ने राहुल गांधी पर जमकर तंज कसा।

  3. कहा, न्याय याचिका से मांगा जाता है, ज्ञापन से नहीं।

डिजिटल डेस्क, पटना। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है।

मुख्य न्यायाधीश से मुलाकात के लिए समय नहीं मिलने और याचिका दायर कर न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की सलाह दिए जाने के बाद चिराग ने राहुल गांधी पर तंज कसा है।

कहा कि उन्हें देश के मुख्य न्यायाधीश ने संविधान का पाठ पढ़ा दिया है। चिराग पासवान ने अपने एक्स हैंडल पर राहुल गांधी को संबोधित करते हुए पोस्ट लिखा है।

निकले थे ज्ञापन लेकर, लौटे सबक लेकर 

इसमें कहा है, आदरणीय राहुल गांधी जी, संविधान की किताब हाथ में लेकर घूमते रहे, पर संविधान का पाठ आखिरकार आज देश के मुख्य न्यायाधीश ने आपको पढ़ाया।

उन्होंने आगे तंज कसते हुए लिखा, 'निकले थे ज्ञापन लेकर, लौटे CJI से सबक लेकर। न्याय याचिका से मांगा जाता है, ज्ञापन से नहीं। SIR पर सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुना चुका है। अदालत में दलीलें नहीं चलीं, तो अब सड़क से अदालत पर दबाव?'

कोर्ट के फैसले के बाद प्रदर्शन पर सवाल 

चिराग ने अपने पोस्ट के जरिए सवाल उठाया कि जब किसी मुद्दे पर न्यायालय का फैसला आ चुका है, तो उसके बाद ज्ञापन के माध्यम से अदालत पर दबाव बनाने की कोशिश क्यों की जा रही है।

SIR को लेकर विपक्ष की आपत्तियों और सुप्रीम कोर्ट की भूमिका के बीच चिराग का यह हमला राजनीतिक तौर पर अहम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- मांझी के 'तिलचट्टे-झींगुर' वाले बयान पर चिराग पासवान का पलटवार, बोले- ये अपनी राजनीत‍ि साधने का प्रयास