विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6-लेन पुल पर धू-धू कर जला CNG टेंपो, अंदर का राज जान पुलिस भी रह गई दंग!

Published: Fri, 13 Nov 2026 03:11 PM (IST)

कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल पर एक सीएनजी टेंपो में अचानक आग लग गई, जिससे पुल पर अफरा-तफरी मच गई।

HighLights

  1. सिक्स लेन पुल पर सीएनजी टेंपो में लगी आग।

  2. शराब तस्करी के लिए इंजन के पास रखी थी शराब।

  3. पुलिस ने टेंपो जब्त किया, तस्करों की तलाश जारी।

संवाद सूत्र, राघोपुर। कच्ची दरगाह - बिदुपुर सिक्स लेन पुल पर रुस्तमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पाया नंबर तीन और चार के बीच एक सीएनजी टेंपो में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते टेंपो पूरी तरह आग की लपटों में घिर गया और धू-धू कर जलने लगा। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

टेंपो में आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए टेंपो से कूदकर अपनी जान बचा ली। अगर थोड़ी भी देर होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग इतनी भयंकर थी कि दूर से ही काले धुएं का गुब्बार दिखाई दे रहा था। 

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

पुल पर टेंपो में आग लगा देख राहगीर दोनों तरफ रुक गए। कुछ देर के लिए पुल पर जाम लग गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की सूचना पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। 

घटना की जानकारी रुस्तमपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी और दमकल कर्मी को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक सीएनजी टेंपो पूरी तरह जल चुका था।

टेंपो से हो रही थी शराब की तस्करी

पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में पता चला कि शराब तस्कर टेंपो पर इंजन के पास शराब रखकर राघोपुर से पटना की तरफ जा रहा था। शराब को इंजन के पास रखने के कारण इंजन हीट होने से आग लग गई। देखते ही देखते टेंपो पूरी तरह जल गया। 

WhatsApp Image 2026-11-13 at 2.59.22 PM

मिली जानकारी के अनुसार सीएनजी टेंपो पर शराब तस्कर राघोपुर की तरफ से टेंपो के इंजन के पास शराब रखकर पटना की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सिक्स लेन पाया नंबर तीन और चार के बीच इंजन हीट करने के कारण टेंपो में अचानक आग लग गई।

टेंपो जब्त, चालक-मालिक और तस्कर की तलाश जारी

रुस्तमपुर थाना की पुलिस टेंपो को जब्त कर थाने पर लाकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। रुस्तमपुर थाना अध्यक्ष कुमार अभिषेक ने बताया कि सिक्स लेन पुल पर एक टेंपो में आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर आग बुझाया गया। 

जांच-पड़ताल में पता चला कि शराब तस्कर टेंपो के इंजन के पास शराब रखकर पटना की तरफ जा रहा था, इंजन हीट करने के कारण आग लग गई, जिसमें टेंपो पूरी तरह जल गई। टेंपो को जब्त करके थाने पर लाया गया है। टेंपो चालक, टेंपो मालिक और शराब तस्कर का पता लगाया जा रहा है। सभी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- वैशाली में 7 कट्ठा जमीन बेचने पर घर में विवाद, एक ही परिवार के चार लोगों ने खाया जहर; 3 की मौत


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।